Connect with us

अपराध

6 दिसंबर पर प्रशासन की चाकचौबंद सुरक्षा मै हिन्दूवादी संगठन की शेरनियों ने लगाई सेंध

Published

on

मथुरा (राजकुमार गुप्ता) सब का सपना:- हिन्दू शौर्य दिवस 6 दिसंबर पर मथुरा प्रशासन द्वारा चाकचौबंद सुरक्षा करने के बड़े बड़े दावे किए गए, पीएसी के साथ साथ कई थानों की पुलिस को भी लगाया गया दिन भर जिला प्रशासन जन्मभूमि परिसर के इर्द गिर्द मंडराता रहा।

कई दिन पहले से मथुरा के तमाम हिंदूवादी संगठनों को बुलाकर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी जिला प्रशासन ने दे डाली मथुरा के तमाम हिंदूवादी कार्यकर्ताओं को नोटिस तामील कर जन्म भूमि शाही ईदगाह के पास ना फटकने की हिदायत दी गई पर अखिल भारत हिन्दू महासभा की आगरा जिला अध्यक्ष मीरा राठौर और अखंड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा (अखिल भारत हिन्दू महासभा) की जिला अध्यक्ष छाया गौतम द्वारा श्री कृष्ण जन्म भूमि पर पहुंच कर प्रशासन की सभी तैयारियों पर पानी फेर दिया।इस से मथुरा जिला प्रशासन बिलबिला उठा और दोनों महिला नेत्रियों को रातों रात जेल भेज दिया गया।

महिला नेत्रियों को इस कदर रातों रात जेल भेजने से मथुरा जिला प्रशासन की बिलबिलाहट साफ तौर पर देखी जा रही है, मथुरा में तथाकथित लोगों द्वारा प्रशासन की विफलता पर चुटकी लेते हुए कहा जा रहा है कि मथुरा जिला प्रशासन दिन भर श्री कृष्ण जन्म भूमि शाही ईदगाह पर परिंदा भी पर नहीं मार सकता इस बात का दंभ भर रहा था जिसे दो महिलाओं ने धराशाही कर दिया, मथुरा में कल के घटना क्रम से जिला प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुलती दिखाई दी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending