Trending
सामान्य प्रेक्षक द्वारा प्रशिक्षण का मौके पर जाकर किया गया निरीक्षण
अमरोहा/यूपी:- सामान्य प्रेक्षक लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2023 राहुल शर्मा द्वारा लिटिल स्कॉलर्स एकेडमी जोया रोड अमरोहा में पीठासीन अधिकारी मतदान अधिकारी प्रथम माइक्रो आब्जर्वर के चल रहे प्रशिक्षण का मौके पर जाकर निरीक्षण किया और मतदान की प्रक्रिया कंट्रोल यूनिट वैलेट यूनिट किस प्रकार प्रयोग की जाएगी , कौन से लिफाफे में क्या पैकिंग की जाएगी , सीलिंग पीठासीन अधिकारी के दायित्व और कार्य मोकपोल सहित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया । उन्होंने कहा कि सभी प्रशिक्षनार्थी प्रशिक्षण को गंभीरता से लें यदि आपने प्रशिक्षण सही से कर लिया गंभीरता के साथ समझ लिया तो निर्वाचन कराने में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आएगी । यदि किसी भी प्रश्न पर परेशानी हो रही है दुविधा है तो एक दूसरे से उसका समाधान अवश्य कर ले मन में कोई भी बात नहीं रहनी चाहिए । उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी की परीक्षा भी कराई जाए प्रश्न उत्तर किया जाए ताकि सभी लोग पूरी तरह से निर्वाचन के संबंध में पारंगत हो सके। अंत मे माननीय प्रेक्षक महोदय जी की उपस्थिति में मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी कुमार मिश्र द्वारा सभी मतदान कर्मियों को अधिकारियों कर्मचारियों को मतदान अवश्य करने की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी कुमार मिश्र अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुरेंद्र सिंह परियोजना निदेशक अमरेंद्र प्रताप सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे ।
-
bjp news3 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years agoकार्य क्षेत्र से घर जाने के दौरान रास्ते से गायब पत्रकार विशाल शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
अपराध3 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
