Connect with us

Trending

संविधान दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Published

on

विधायक योगेश नौहवार द्वारा प्रस्तावना का पाठ कर दिलाई गई शपथ

समस्त कार्यालयों, तहसीलों, ब्लाकों, ग्राम पंचायतों, शिक्षण संस्थानों आदि में संविधान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मथुरा (राजकुमार गुप्ता) सब का सपना:- स्वतंत्रता के अमृत काल के अवसर पर विधायक विधान परिषद योगेश नौहवार, जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह व मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना द्वारा संविधान दिवस 26 नवंबर के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा। सजीव प्रसारण के उपरांत भारत माता व संविधान निर्माता डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण / पुष्प अर्पण कर संविधान दिवस के अवसर पर प्रस्तावना का पाठन कर शपथ दिलाई गई।

उक्त कार्यक्रम में अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा भारत के संविधान को अंगीकृत किए जाने की तिथि 26 नवम्बर को ‘संविधान दिवस‘ के अवसर पर संविधान के संवैधानिक मूल्यों एवं मूलभूत सिद्धांतों पर आधारित संगोष्ठी का आयोजन किया गया। विधायक द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर अपने सम्बोधन में सभी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन एक विशिष्ट दिन के रूप में याद किया जाता है। संविधान दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि आज ही के दिन हमारा संविधान अधिनियमित, अंगीकृत किया गया था। 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने औपचारिक रूप से भारत के संविधान को अपनाया था, जिसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि 26 नवंबर के महत्वपूर्ण दिन को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री द्वारा आम जन के बीच लोकप्रिय बनाने का कार्य किया जा रहा है। हम सभी को भी संवैधानिक मूल्यों की स्थापना का प्रयास करना चाहिए, जिससे आम जनमानस के जीवन को बेहतर बनाया जा सके।जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने संविधान दिवस के अवसर पर सभी जनपद वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि संविधान के उद्देशिका में निहित मूल्यों की स्थापना करना सभी अधिकारियों का प्राथमिक उद्देश्य होना चाहिए। उन्होंने सभी को प्रस्तावना में निहित मूल्यों के अनुसार आचरण का अनुपालन करने का सुझाव दिया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। उन्होंने अपने उद्बोधन मे सदस्य विधान परिषद, उपस्थित अधिकारियों को कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने संविधान की प्रस्तावना में निहित मूल्यों का सभी को अपने जीवन में अनुपालन करने की सलाह दी। उन्होंने सभी अधिकारियों से अपील की कि अपने प्रशासनिक जीवन में प्रस्तावना में निहित मूल्यों के अनुसार ही आचरण करें। मुख्य विकास अधिकारी ने संविधान दिवस के आयोजन के उपलक्ष्य में विस्तृत प्रकाश डाला।इसी प्रकार समस्त कार्यालयों, तहसीलों, ब्लाकों, ग्राम पंचायतों, शिक्षण संस्थानों आदि में संविधान दिवस के अवसर पर प्रस्तावना का पाठ का वाचन कर संविधान की शपथ दिलाई गई तथा संगोष्ठी का आयोजन किया गया।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व योगानंद पांडेय, परियोजना निदेशक अरुण कुमार, डिप्टी कलेक्टर अजीत कुमार, राज कुमार भास्कर, ऊषा सिंह, प्राजक्ता त्रिपाठी नरेंद्र यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी किरण चौधरी, डीसी मनरेगा विजय कुमार पाण्डेय सहित अन्य समस्त अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending