Bijnor news
BIJNOR NEWS:- विष्णु सरस्वती शिशु मंदिर में एक दिवसीय विभागीय संस्कृति महोत्सव का किया आयोजन
नहटौर/बिजनौर (सब का सपना):- रामा विष्णु सरस्वती शिशु मंदिर, नहटौर में एक दिवसीय विभागीय संस्कृति महोत्सव का शुभारंभ हुआ। महोत्सव में जनपद बिजनौर के 11 सरस्वती शिशु मंदिरों के 135 भैया-बहिनों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें भैया-बहिनों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्राप्त समाचार के अनुसार विद्यालय परिसर में आयोजित विभागीय सांस्कृतिक महोत्सव का शुभारंभ प्रबंध समिति के पदाधिकारियों एवं श्याम नारायण सिंह स्मारक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य दुष्यंत त्यागी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित एवं पुष्पार्चन कर किया।
इस अवसर पर लोकनृत्य, प्रश्नमंच, वंदे मातरम् गीत, कथा-कथन, चित्रकला, मूर्तिकला एवं रामचरितमानस चौपाई आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विभिन्न विद्यालयों से आए भैया-बहिनों ने पूरे उत्साह एवं आत्मविश्वास के साथ प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य दुष्यंत त्यागी जी ने कहा कि वर्तमान में देश एवं प्रदेश में संचालित विद्या भारती के विद्यालयों में आज भी भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों की झलक देखने को मिलती है। यहां शिक्षा के साथ-साथ भैया-बहिनों को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में निपुण बनाने का कार्य किया जा रहा है। विद्या भारती के विद्यालयों से शिक्षा प्राप्त करने वाले भैया-बहिन अपने-अपने क्षेत्रों में सहभागिता करते हुए अपने परिवार, जनपद एवं प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज बहिनें भी प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने भैया-बहिनों का आह्वान करते हुए कहा कि वे जिस भी क्षेत्र में जाएं, वहां निष्ठा, लगन एवं परिश्रम के साथ कार्य करते हुए अपनी प्रतिभा का श्रेष्ठ प्रदर्शन करें और अपने परिवार एवं विद्यालय का नाम रोशन करें।
प्रतियोगिताओं में भैया-बहिनों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए निम्न स्थान प्राप्त किये बाल वर्ग में प्रश्नमंच प्रतियोगिता में नहटौर प्रथम, बिजनौर द्वितीय तथा धामपुर तृतीय स्थान पर रहे। लोकनृत्य में धामपुर प्रथम एवं नहटौर द्वितीय रहा। वंदे मातरम् गीत प्रतियोगिता में धामपुर प्रथम, नहटौर द्वितीय तथा बिजनौर जाटान तृतीय स्थान पर रहे। कथा-कथन में धामपुर प्रथम रहा। मूर्तिकला में नहटौर प्रथम एवं धामपुर द्वितीय स्थान पर रहे। रामचरितमानस चौपाई में धामपुर प्रथम, नहटौर द्वितीय एवं बिजनौर तृतीय स्थान पर रहे। कला प्रतियोगिता में स्योहारा प्रथम, नहटौर द्वितीय एवं बिजनौर तृतीय स्थान पर रहे।
शिशु वर्ग में प्रश्नमंच प्रतियोगिता में चांदपुर प्रथम, नहटौर द्वितीय तथा नूरपुर एवं बिजनौर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। लोकनृत्य में नहटौर प्रथम रहा। वंदे मातरम् गीत में जैतरा प्रथम, नूरपुर द्वितीय एवं नजीबाबाद तृतीय स्थान पर रहे। कथा-कथन में नगीना प्रथम रहा। कला प्रतियोगिता में नूरपुर प्रथम, हल्दौर द्वितीय एवं चांदपुर तृतीय स्थान पर रहे। रामचरितमानस चौपाई में हल्दौर प्रथम एवं नहटौर द्वितीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर रामा विष्णु सरस्वती शिशु मंदिर के भैया-बहिनों ने मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में प्रबंध समिति के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, विनिल, राजेश त्यागी,कपिल शर्मा, डॉ. ए.के. दक्ष, प्रमोद त्यागी, मूलचंद त्यागी सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं आचार्यगण उपस्थित रहे। अध्यक्षता प्रबंध समिति के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने की तथा संचालन अरुण कुमार ने किया।
-
bjp news3 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years agoकार्य क्षेत्र से घर जाने के दौरान रास्ते से गायब पत्रकार विशाल शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
अपराध3 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
