Trending
एक दिवसीय रोजगार मेले का हुआ आयोजन
असमोली/संभल:- जिला सेवायोजन कार्यालय संभल द्वारा आज दिनांक 29-08-2024 को श्री के० एस० डिग्री कॉलेज, भूड़ा बेगमपुर रोड ब्लॉक असमोली के परिसर में प्रातः 10:30 बजे से 03:00 बजे तक एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिला सेवायोजन अधिकारी श्री आमिर जुबैर के नेतृत्व में मेला प्रभारी श्री गौरव पूठिया के द्वारा रोजगार मेले का संचालन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विपिन यादव व राजकीय आई०टी०आई० संभल/ चंदौसी से श्री जयवीर सिंह, श्री जयप्रकाश जाखड़ उपस्थित रहे। रोजगार मेले से पूर्व उपस्थित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की गई। कैरीयर काउंसलिंग के माध्यम से उपस्थित अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित रोजगार संगम पोर्टल की जानकारी दी गई ।
उक्त मेले में 10 कंपनियों धामपुर बायो ऑर्गेनिक, धामपुर शुगर मिल असमोली, ग्रोफास्ट ग्रुप, शिवशक्ति एग्रेटिक, डिक्सन टेक्नोलॉजी, पुखराज हेल्थकेयर, चेकमेट सिक्योरिटी आदि ने प्रतिभाग किया। रोजगार मेले में इंटरमीडिएट, स्नातक तथा परास्नातक आई०टी०आई० योग्यता के अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। रोजगार मेले में कंपनी के प्रतिनिधियों ने प्रथम साक्षात्कार के माध्यम से 457 उपस्थित अभ्यर्थियों में से 242 अभ्यर्थियों का चयन किया । समस्त अभ्यर्थियों का सेवायोजन विभाग के पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर पंजीकरण कराया गया। रोजगार मेले को सफल बनाने के लिए महाविद्यालय के प्रबंधक संदीप कुमार, मनदीप कुमार, एवम सेवायोजन कार्यालय से श्री प्रदीप कुमार उपस्थित रहे।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
