उत्तर प्रदेश
एक दिवसीय रोजगार मेले का हुआ आयोजन
चंदौसी/संभल (सब का सपना):- जिला सेवायोजन कार्यालय संभल के द्वारा आज राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बदायूं रोड, चंदौसी के परिसर में प्रातः 10:30 बजे से 03:00 बजे तक एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिला सेवायोजन अधिकारी आमिर जुबैर के नेतृत्व में मेला प्रभारी गौरव पूठिया के द्वारा रोजगार मेले का संचालन किया गया। रोजगार मेले से पूर्व उपस्थित अभ्यर्थियों कि काउंसलिंग की गई। कैरीयर काउंसलिंग के माध्यम से उपस्थित अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित रोजगार संगम पोर्टल की जानकारी दी गई ।
उक्त मेले में शिवशक्ति एग्रीटेक प्राइवेट लिमिटेड, डिक्सन टेक्नोलॉजी, नोएडा कंपनी ने प्रतिभाग किया। रोजगार मेले में इंटरमीडिएट, स्नातक तथा परास्नातक योग्यता के अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। रोजगार मेले में कंपनी के प्रतिनिधि रिशु राज,रजत शर्मा ने साक्षात्कार के माध्यम से 87 उपस्थित अभ्यर्थियों में से 38 अभ्यर्थियों का चयन किया । समस्त अभियर्थियों का सेवायोजन विभाग के पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर पंजीकरण कराया गया।
-
bjp news3 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years agoकार्य क्षेत्र से घर जाने के दौरान रास्ते से गायब पत्रकार विशाल शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
अपराध3 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
