Connect with us

Trending

भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक चुनाव की गतिविधियां हुईं तेज

Published

on

भाजपा मथुरा महानगर की चुनाव कार्यशाला का हुआ आयोजन

मथुरा( राजकुमार गुप्ता ):- भाजपा के संगठनात्मक का बिगुल बज चुका हैं। भाजपा मथुरा महानगर की चुनाव कार्यशाला का आयोजन जिला भाजपा कार्यालय पर हुआ। कार्यशाला का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यापर्ण कर महानगर चुनाव अधिकारी ज़िला सहकारी बैंक चेयरमैन विमल शर्मा एवं महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी ने किया। विमल शर्मा ने बताया कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी हैं जो लोकतंत्र के आधार पर संगठन को चलाती हैं और इसी कारण भाजपा का परिवार विश्व का सबसे बड़ा परिवार हैं। चेतन स्वरूप पाराशर ने बताया कि हर सक्रिय कार्यकर्ता को संगठन के चुनाव(पर्व)में शामिल होकर संगठन को मज़बूत करना हैं।

महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी ने कार्यशाला की अध्यक्षता की एवं बताया कि संगठन का चुनाव बूथ से शुरू होकर मण्डल से होते हुए ज़िला, क्षेत्र, प्रदेश से राष्ट्र तक आगे बढ़ेगा। चुनाव सह अधिकारी संजय शर्मा एवं कुंजबिहारी चतुर्वेदी ने अतिथियों का स्वागत पटुका पहनाकर किया। कार्यशाला का संचालन महामंत्री सुनील चतुर्वेदी ने किया। कार्यशाला में मुख्य रूप से चेतन स्वरूप पाराशर, भवन भूषण कमल, मुकेश आर्यबंधु, राजू यादव, चन्द्रपाल कुंतल, मुकेश खंडेलवाल, निरंजन धनगर, गंभीर गुर्जर, ज्ञानेन्द्र राणा, अवदेश उपाध्याय, मोहन लाल शर्मा, विपिन सिंह, महादेव शर्मा, हर्ष गौड़ आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending