Connect with us

Trending

भाजपा में संगठनात्मक चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत होते हैंः विमल

Published

on

16 से 30 दिसम्बर तक जिलाध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया सम्पन्न होगी

मथुरा(राजकुमार गुप्ता):- भारतीय जनता पार्टी महानगर का संगठन पर्व 2024 सक्रिय सदस्यता अभियान एवं संगठनात्मक चुनाव 2024 को लेकर शुक्रवार को पुष्पांजलि स्थित भाजपा कार्यालय में महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी की अध्यक्षता में द्वितीय कार्यशाला संपन्न हुई। वहीं कार्यशाला के मुख्य वक्त महानगर चुनाव अधिकारी विमल शर्मा ने बताया भाजपा परिवारवादी पार्टी नहीं है बल्कि परिवार भाव से चलने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया में सहमति के आधार पर काम करना है।

वहीं उन्होंने बताया आगामी 5 दिसंबर से 15 दिसम्बर तक मंडल अध्यक्षों के चयन तथा 16 से 30 दिसम्बर तक जिलाध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया सम्पन्न होगी। वहीं उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत होते हैं। वहीं सभी का आभार व्यक्त करते हुए महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी ने कार्यकर्ताओं से कहा देश और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजन को राहत प्रदान कर रही है।

सभी योजनाओं की जानकारी सभी कार्यकर्ता जन जन तक पहुंचाएं। कार्यशाला का संचालन सह चुनाव अधिकारी संजय शर्मा ने किया। इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर पूर्व मंत्री रवि कांतगर्ग पूर्व महापौर मुकेश आर्य बंधु पूर्व नगर अध्यक्ष मुकेश खंडेलवाल बृज क्षेत्र मंत्री विनोद चौधरी महानगर सह चुनाव अधिकारी कुंज बिहारी चतुर्वेदी महामंत्री राजू यादव सुनील चतुर्वेदी डीएन गौतम निरंजन धनगर सुल्तान तरकर राजेश गुप्ता राजेंद्र पटेल श्याम शर्मा ललित अग्रवाल दीपक गोला पंकज शर्मा योगेंद्र चतुर्वेदी सभी मंडल चुनाव अधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending