hospital
हापुड़ में पार्किंग स्टैंड के ठेकेदार ने मां-बेटों के साथ की मारपीट
हापुड़ (सब का सपना):- जनपद के एक अस्पताल में पार्किंग स्टैंड के ठेकेदार ने मां बेटों के साथ मारपीट केवल इसलिए कर दी कि तीमारदार ने पर्ची अपने भाई को दे दी थी और वह उसे लेकर घर चला गया था। इसके बाद मामला इतना बढ़ गया की दबंग ठेकेदार ने कुछ दबंगों के साथ मिलकर मां बेटों के साथ गाली गलौज की और मारपीट कर दी। जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई, पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
आपको बता दें कि मिली जानकारी के अनुसार देव नंदिनी अस्पताल में पार्किंग स्टैंड के ठेकेदार ने दबंग लोगों को बुलाकर मां-बेटों के साथ मारपीट की। मोहल्ला कवि नगर निवासी लोकेश की दादी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हैं। उनकी देखरेख के लिए युवक ने अपनी स्कूटी पार्किंग में खड़ी कर रखी दी और पार्किंग की पर्ची छोटे भाई को दे दी जिसके बाद उनका भाई भूलवश पर्ची अपने साथ लेकर चला गया लेकिन उसके बाद जब लोकेश स्कूटी लेकर जाने लगा तो पार्किंग ठेकेदार ने लोकेश से पर्ची मांगी। वहीं लोकेश ने कहा कि पर्ची मेरे छोटे भाई की जेब में भूल से चली गई है। इस पर पार्किंग ठेकेदार ने गाली देते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
जब उसका छोटा भाई पर्ची लेकर आया तो पार्किंग ठेकेदार को पर्ची दिखाई, लेकिन पार्किंग ठेकेदार ने दस-बारह दबंगो को बुलाकर दोनों भाई व उनकी मां के साथ गंदी-गंदी गाली देकर मारपीट की। जिसके बाद लोकेश ने मारपीट की सूचना तुरंत थाना हापुड़ देहात प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार को दी। सूचना पाकर तुरंत ही थाना हापुड़ देहात प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच पड़ताल करते हुए उन्होंने पीड़ित परिवार को रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन देकर जांच शुरू कर दी है।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
