Connect with us

Trending

हाई अलर्ट के बीच सम्भल में हुई शांतिपूर्ण जुमे की नमाज संपन्न

Published

on

संभल (सब का सपना) बॉबी कुमार:- जनपद में जामा मस्जिद का सर्वे रिपोर्ट कोर्ट में पेश होने के बाद आज जुमे की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, और पुलिस प्रशासन ने पूरी सतर्कता बरती।

जुमे की नवाज, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

पुलिस, पीएसी और आरएएफ के जवानों को संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया गया। नमाज के दौरान जामा मस्जिद के प्रवेश और निकास बिंदुओं पर विशेष नजर रखी गई। 32 मजिस्ट्रेटों को ड्यूटी पर लगाया गया था। इसके अलावा, पूरे क्षेत्र की निगरानी के लिए ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों का इस्तेमाल किया गया।

डीएम डॉ राजेंद्र पेसियां और एस पी ने किया निरीक्षण

जुमे की नमाज से पहले संभल के डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी ने पुलिस चौकी का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सभी को सतर्क रहने का निर्देश दिया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending