Connect with us

अपराध

स्कूल में चपरासी ने की छात्रा से छेड़छाड़, प्रधानाचार्य द्वारा नहीं की गई कोई कार्यवाही

Published

on

सिकंदराबाद/बुलंदशहर (मनोज गिरि):-क्षेत्र के अंतर्गत एक नामी इंटर कॉलेज में चपरासी के द्वारा छात्रा से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। जहां छात्रा के परिजनों के द्वारा प्रधानाचार्य से शिकायत करने के बावजूद भी चपरासी पर कोई कार्यवाई नहीं की गई। जिससे गांव के लोगों में रोष व्याप्त हो गया और उन्होंने चपरासी पर कार्यवाही किए जाने की मांग की है।

जनपद की विधानसभा सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव सनोटा में श्री कृष्णा इंटर कॉलेज है। जिसमें चपरासी के पद पर मनोज कुमार नामक व्यक्ति कार्यरत हैं। बताया जाता है कि मनोज कुमार के द्वारा विद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा के साथ छेड़छाड़ की गई। छात्रा ने पूरे मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। जिस पर परिजनों के द्वारा चपरासी की शिकायत प्रधानाचार्य से की गई लेकिन प्रधानाचार्य के द्वारा चपरासी पर कोई कार्यवाही नहीं की गई। आज ग्रामीण और परिजन लिखित प्रार्थना पत्र के साथ जिला विद्यालय निरीक्षक के समक्ष पेश हुए और चपरासी पर कार्यवाही करने की मांग की है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending