Connect with us

Trending

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में आए लोगों ने भेंट की।

Published

on

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में आए लोगों ने भेंट की। उन्होंने सरनोल सुतड़ी-सरुताल बुग्याल क्षेत्र को पर्यटक स्थल घोषित करने तथा राजकीय इंटर कॉलेज सरनौल का नाम वीर बलिदानी श्रवण कुमार के नाम से किए जाने से संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा।

मुख्यमंत्री ने राजकीय इंटर कॉलेज सरनौल का नाम अमर शहीद वीर बलिदानी श्रवण कुमार के नाम पर रखे जाने तथा सुतड़ी-सरुताल ट्रैक पर पर्यटन की अपार संभावना के दृष्टिगत इसे पर्यटक स्थल बनाए जाने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर जगमोहन सिंह राणा, बलवीर सिंह राणा, सरदार रावत, तरवीन राणा, अवतार रावत, धनवीर रावत, राजेंद्र सेमवाल, जबर सिंह चौहान, सोबेंद्र सिंह चौहान, कमला जुड़ियाल आदि उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending