Connect with us

उत्तर प्रदेश

pm_kisan_samman_nidhi किसानों के खातों में भेजी गई पी0एम0 किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त

Published

on

अमरोहा (सब का सपना):- जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि एमएलसी हरिसिंह ढिल्लों की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री के द्वारा पी0एम0 किसान सम्मान निधि की 22वी किस्त के तहत 9 करोड़ 32 लाख से अधिक किसानों को ₹ 18 हज़ार 640 करोड़ से अधिक की राशि सीधे किसानों के खातों में हस्तांतरित की गई। जिसका लाईव प्रसारण आज सांय 05.00 बजे को वर्चुअल रूप से असम से प्रसारित किया गया।

एमएलसी ने किसान भाइयों से जहर मुक्त खेती करने एवं प्राकृतिक खेती को अपनाने पर जोर दिया तथा किसान भाइयों को श्रीअन्न एवं उड़द बीज के निशुल्क मिनी किट का वितरण किए। शिक्षक विधायक हरिसिंह ढिल्लों ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार द्वारा चल रही विभिन्न योजनाओं का लाभ सबका साथ सबका विकास के पथ पर सभी पात्र व्यक्ति को बिना भेदभाव के मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से पूर्ववर्ती सरकारों में गन्ने का भुगतान तीन-तीन साल बाद के होता था लेकिन आज गन्ने का भुगतान भी समय से किया जा रहा है। विद्युत की निर्बाध आपूर्ति की जा रही है।उन्होंने जैविक खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा सरकार द्वारा विभिन्न कृषि से संबंधित योजना में सब्सिडी प्रदान की जा रही है इसलिए उनका लाभ प्राप्त करें।

जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि वर्ष 2017 से शुरू हुई थी जो लगातार चल रही है और आज 22वीं किस्त का हस्तांतरण किसान भाइयों के खातों में किया जा रहा है। उन्होंने किसान भाइयों से अनुरोध किया कि जिन किसान भाइयों की फार्मर रजिस्ट्री रह गई है वह शीघ्र उसे पूर्ण कर लें क्योंकि जिसकी फॉर्मर रजिस्ट्री पूरी होगी तभी किसान सम्मन निधि योजना का लाभ प्राप्त हो सकेगा। उन्होंने कहा कि हमें अपने स्वास्थ्य के साथ-साथ मृदा के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा इसलिए कृषि में केमिकल का प्रयोग न करें और जैविक और प्राकृतिक खेती करें।जिला कृषि अधिकारी ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में कृषकों को विस्तारपूर्वक बताया गया।

आयोजित कार्यक्रमों में किसानों को श्रीअन्न के बीज मिनिकिट वितरित किये गये, प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि की प्रथम किस्त प्राप्त करने वाले कृषक बांधों को प्रशंसा पत्र का वितरण किया।पी0एम0 किसान सम्मान निधि की 22वी किस्त के रूप में जनपद अमरोहा के लगभग 2,61,500 किसानों के बैंक खातों में 2,000 प्रति किसान के हिसाब से 52.23 करोड़ रूपये की धनराशि प्रेषित कर दी गयी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending