Trending
कवि अतुल कुमार शर्मा को उनकी साहित्यिक उपलब्धियों के लिए किया गया सम्मानित
संभल(सब का सपना):- दुर्गा कॉलोनी स्थित सुनीता यादव के सभागार में आयोजित विशेष समारोह में अतुल कुमार शर्मा को चांदी का मुकुट पहनाया गया, साथ ही श्रीमद् भगवद् गीता, शील्ड, कल्कि भगवान का चित्र, माल्यार्पण और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका भावपूर्ण अभिनंदन किया गया।समारोह को संबोधित करते हुए हिन्दू जागृति मंच के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अग्रवाल ने कहा कि अतुल कुमार शर्मा ने हिन्दी साहित्य जगत में अपनी दिव्य प्रतिभा से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर संभल का नाम रोशन किया है। वे एक सिद्धहस्त कवि एवं व्यंग्यकार के रूप में स्थापित हो चुके हैं।
हिन्दू जागृति महिला मंच की जिलाध्यक्ष मीनू रस्तोगी ने उनकी कविताओं की विशेषता बताते हुए कहा कि अतुल का काव्य पाठ समाज की विसंगतियों पर करारा प्रहार करता है और साथ ही सकारात्मकता व सद्प्रेरणा का संदेश भी देता है। उनकी रचनाएँ श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करने के साथ कुशल मार्गदर्शन भी प्रदान करती हैं।प्रदेश महामंत्री सुबोध कुमार गुप्ता ने अतुल कुमार शर्मा की सामाजिक, साहित्यिक, शैक्षिक एवं आध्यात्मिक योगदान की सराहना की। उन्होंने बताया कि अतुल जी विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से समाज, राष्ट्र एवं धर्म जागरण में निरंतर सक्रिय हैं।समारोह में विशेष रूप से 4 जनवरी को आयोजित राष्ट्रीय काव्य संगम महोत्सव की सफलता का श्रेय भी अतुल कुमार शर्मा को दिया गया। इस 16 घंटे से अधिक समय तक चले महोत्सव में कई राज्यों के साहित्यकारों ने भाग लिया था, जिसने संभल को साहित्यिक नक्शे पर और मजबूती से स्थापित किया।
सम्मान समारोह में उमेश श्रीमाली, पीयूष कुमार, अजय कुमार शर्मा, रुपाली गुप्ता, सुमन शर्मा, चारु यादव, सुनीता यादव, सुभाष मोंगिया, सुभाष चंद्र शर्मा और सुमन लता शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोगों ने अतुल जी को सम्मानित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य शिव शंकर शर्मा ने की, जबकि संचालन सुबोध कुमार गुप्ता ने कुशलतापूर्वक किया।यह सम्मान न केवल अतुल कुमार शर्मा की व्यक्तिगत प्रतिभा का सम्मान है, बल्कि संभल के साहित्यिक गौरव को भी राष्ट्रीय स्तर पर उजागर करने वाला महत्वपूर्ण क्षण रहा।
-
bjp news3 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years agoकार्य क्षेत्र से घर जाने के दौरान रास्ते से गायब पत्रकार विशाल शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
अपराध3 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
