अपराध
पुलिस व नगर पालिका टीम ने हटाया अतिक्रमण, दुकानदारों में हड़कम्प
शिकारपुर/बुलंदशहर (मनोज गिरि):- नगर में सड़कों को अतिक्रमण मुक्त और जाम से राहत दिलाने के लिए वीरवार को पुलिस ने नगर पालिका कर्मचारियों के साथ अभियान चलाया। इसके तहत दुकानों के बाहर सड़कों पर रखा सामान जब्त किया कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रखर पाण्डेय, ने बताया कि सड़कों पर जाम लगने की शिकायतें लगातार मिल रही थी कई बार दुकानदारों को चेतावनी देने के बावजूद उन्होंने सड़क पर सामान रखना बन्द नहीं किया स्थिति को देखते हुए प्रशासन को सख्त कदम उठाना पड़ा। अभियान के दौरान पुलिस ने दुकानों के बाहर रखे फ्लेक्स बोर्ड, केले, सेब, रेहड़ियां सहित कई सामान जब्त किए।
कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कम्प मच गया और वह तुरन्त अपना सामान समेटने में जुट गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रखर पाण्डेय, कस्बा इंचार्ज आदेश कुमार, ने कहा कि भविष्य में भी अगर कोई दुकानदार सड़क पर सामान रखेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। व्यापार मण्डल के अध्यक्ष मनीष गुप्ता, गोरव मित्तल, मुकेश गर्ग, ने कहा कि पुलिस व नगर पालिका की ओर से चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान सराहनीय कदम है। व्यापार मंण्डल भी दुकानदारों से बार-बार अपील कर रहा है इसके बाद भी कई दुकानदार नहीं मान रहे यह अभियान लगातार चलाया जाना चाहिए जिससे बाजार में जाम की स्थिति न बने ।
-
bjp news3 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years agoकार्य क्षेत्र से घर जाने के दौरान रास्ते से गायब पत्रकार विशाल शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
अपराध3 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
