Connect with us

अपराध

डकैती की योजना बना रहे आपराधिक गिरोह के 03 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published

on

अमरोहा (सब का सपना):- पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनन्द द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया के मार्गदर्शन में एवं क्षेत्राधिकारी नौगांवा सादात अवधभान भदौरिया के निकट पर्यवेक्षण में थाना नौगावां सादात एवं एसओजी/सर्विलांस पुलिस टीम द्वारा डकैती की योजना बना रहे आपराधिक गिरोह के 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से पूर्व की घटना में लूटे गये सोने व चांदी के आभूषण व डली कुल कीमत लगभग 1,20,000/- रूपये व नगद 13,510/- रूपये बरामद किये गये हैं।

पुलिस पूछताछ में पता चला की अभियुक्त खाना बदोश घूमन्तू जाति के लोग है। जिनका गैंग लीडर ताहिर पुत्र मुर्सलीन नि0 ग्राम रानी नंगला थाना भोजपुर जिला मुरादाबाद है । ये सभी लोग अलग अलग जगहो पर रात्रि में चोरी , लूटपाट की घटनाएं करते है । दिन में फेरी लगाकर रात्रि में लूटपाट करने के लिये घरों का चुनाव कर लेते हैं । पूछताछ पर अभियुक्त गण ने बताया कि दिनांक 10.06.2025 की रात्रि में यह लोग ग्राम सुल्तानपुर में इनके द्वारा पूर्व में की गयी ग्राम सैदपुर इम्मा में लूटपाट की घटना से संबंधित जेवरात के बटवारे तथा सुल्तानपुर गांव में ही रात्रि के समय डकैती डालने के लिए यहां पर इकट्ठे हुए थे।

इनके द्वारा बताया गया कि दिनांक 25.05.2025 की रात्रि में इन्होने ग्राम सैदपुर इम्मा में गांव के बाहर खेत में बने एक मकान लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था । जिस मकान के बारे में गैंग के लीडर ताहिर पुत्र मुर्सलीन नि0 ग्राम रानी नंगला थाना भोजपुर जिला मुरादाबाद ने जानकारी दी थी । गैंग के लीडर ताहिर ने इन्हे मौ0 लकडा में शाम के समय बुलाकर अच्छी तरह समझा दिया था। थोडा अंधेरा होने पर ये सभी लोग पहले मौ0 लकडा से टेम्पू में लिफ्ट लेकर तथा कुछ दूर टैम्पू में चलने के बाद भट्टो के पास उतरकर पैदल पैदल चलकर जंगल में खेतो में बने एकांत मकान पर पंहुचे थे तथा रास्ते में बंद पडे कोल्हू से कुछ बांस के डंडे व कुछ लिपटिस के डंडे उठा लिये थे,

अभियुक्त नाजिम उर्फ टाईगर,दानिश उर्फ चच्चा, रोजन पुत्र चाँद खां, डालर उर्फ अहमद व ताहिर अपने हाथो में बांस के डंडे लेकर उस खेत में बने मकान में घुसे थे तथा जोन व शोएब उर्फ लंबू मकान के गेट के पास दिवार के नीचे पहरे दारी के लिए खडे थे। मकान मे सोये लोगों के जागने पर इन्होने पकडे जाने के डर से उन्हे मारपीट कर घायल कर दिया था तथा मकान से एक कमरे में रखे हुए बक्से को लूटकर मकान के पास खेतो की तरफ भाग गये थे। बक्से से जेवरात व नगद रूपये निकाल उस बक्से को कपडो सहित वहीं ईख के खेत में छोड दिया था। सभी अभियुक्तों पर पहले से ही अलग-अलग थानों में मुकदमे पंजीकृत है। सभी अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद द्वारा 25,000/- रुपये नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending