Connect with us

अपराध

पुलिस ने 52 वांछित,वारंटी किये गिरफ्तार

Published

on

कैनाल एक्ट, कापीराइट एक्ट में दो थे वांछित

मथुरा(राजकुमार गुप्ता):- पुलिस ने विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित चल रहे एवं वारंटियों के खिलाफ अभियान चला कर आधा सैकड़ा से अधिक ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को एसएसपी शैलेश पांडेय के निर्देशन में गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया गया। गुरूवार को जनपद के समस्त थानों द्वारा कुल 52 वांछित एवं वारंटियों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।

प्रभारी निरीक्षक थाना राया अजय कौशल के मुताबिक हरिपाल सिंह पुत्र सूरजमल निवासी ग्राम नगला सहसू थाना राया को  कैनाल एक्ट, बनी सिह पुत्र हरी सिह निवासी ग्राम खरवा थाना राया कापीराइट एक्ट, सुरेश पुत्र कढेरू, नीतेश पुत्र सौदान सिंह निवासीगण सरूआ थाना राया, रामसनेही पुत्र रुपराम निवासी ग्राम सुथरिया थाना रायां को उसके घर के बाहर से गिरफ्तार किया गया है। वहीं थाना छाता पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है।

शंकर पुत्र पुरुषोत्तम निवासी भदावल थाना छाता कैनाल एक्ट में वांछित चल रहा था। भूषण उर्फ बृजभूषण पुत्र स्व छिद्दी सिंह निवासी रनवारी थाना छाता विस्फोटक पदार्थ अधिनियाम में दर्ज हुए अभियोग में वांछित चल रहा था। प्रभारी निरीक्षक थाना छाता संजय कुमार त्यागी  ने बताया कि अभियुक्त शंकर व भूषण उर्फ बृजभूषण को उनके मकान से गिरफ्तार किया गया। थाना रिफाइनरी पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम बाद व गेट नम्बर एक से शुक्रवार को दो वारण्टी मुकेश पुत्र बांके बिहारी निवासी पीलुआ थाना फरह को रेलवे एक्ट में जबकि पूरन पुत्र भूचा निवासी ग्राम बाद थाना रिफाइनरी को गिरफ्तार किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending