Connect with us

Trending

25000 के इनामी को पुलिस ने चेकिंग के दौरान किया गिरफ्तार

Published

on

अमरोहा (पु.वि.):- पुलिस अधीक्षक अमरोहा व अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देश में डिडौली पुलिस व एसओजी/सर्विलांस टीम के द्वारा बीती रात औरंगाबाद बैरियर पर चेकिंग के दौरान₹25000 के इनामी रियासत अली ग्राम बकेनिया चांदपुर थाना बिलारी जनपद मुरादाबाद को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके कब्जे से चोरी किए हुए 430000 नगद दो आईफोन,मोबाइल,ड्राइविंग लाइसेंस व एक स्कूटी बरामद की गई। वहीं पूछताछ में इनामी रियासत अली ने बताया कि उसने करीब एक वर्ष पहले अपने साथियों के साथ मिलकर कैलसा रोड पर ग्राम पायंती कला स्कूल के पास से एक गाड़ी से बैग चोरी किया था। ज्ञात रहे कि गिरफ्तार इनामी रियासत अली थाना डिडौली पर 416/ 23 धारा 379, 411,120 में वह वांछित चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी करने के लिए पुलिस अधीक्षक के द्वारा ₹25000 का इनाम भी घोषित किया गया था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending