उत्तर प्रदेश
Amroha news न्यायालय परिसर की सुरक्षा को और अघिक मजबूत करने के लिए पुलिस अधिक ने कराई मॉक ड्रिल, दिए निर्देश
अमरोहा (सब का सपना) :-जनपद न्यायालय परिसर की सुरक्षा को और अघिक सुदृढ़ करने के लिए गुरुवार को पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देश पर न्यायालय परिसर में ए.एस. चेक टीम, डॉग स्कवॉड, स्वॉट टीम,अग्निशमन टीम द्वारा संदिग्ध वाहन व्यक्तियों/वाहनों/वस्तुओं की सघन चैकिंग कराई गई ।
न्यायालय परिसर में आवागमन करने वाले व्यक्तियों से आने-जाने का कारण, पूछताछ एवं तलाशी ली गयी। न्यायालय परिसर में लगे मेटल डिटेक्टर, स्कैनर मशीन, सीसीटीवी कंट्रोल रूम आदि सुरक्षा उपकरणों का निरीक्षण किया गया। परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे, DFMD, HHMD व हैण्ड सेट की उपलब्धता व क्रियाशीलता को चेक किया गया । आपातकालीन स्थिति में बचाव हेतु मॉक ड्रिल किया गया।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक न्यायलय सुरक्षा विनय कुमार, अग्निशमन दल प्रभारी रजा हुसैन,ए0एस0चैक टीम प्रभारी सतीश चौधरी, स्वान दल टीम प्रभारी सन्नी राणा आदि पुलिसकर्मी उपस्थित रहे ।
-
bjp news3 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years agoकार्य क्षेत्र से घर जाने के दौरान रास्ते से गायब पत्रकार विशाल शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
अपराध3 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
