अपराध
बांदा मे पत्रकार पर पुलिस ने कि झुठी एफआईआर दर्ज, पत्रकारो ने मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
अमरोहा (सब का सपना):- मंगलवार को दोपहर बारह बजे अमरोहा कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया कि बांदा जनपद में विगत 02 जून 2025 को रात्रि में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद रजि० बांदा इकाई के युवा जिलाध्यक्ष पत्रकार नीरज निगम के ऊपर सी०ओ० सिटी एवं चौकी प्रभारी सिविल लाइन द्वारा जबरन बिना किसी पूछताछ या जानकारी के उनके साथ अभद्र व्यवहार किए जाने, उन्हें गाली-गलौज करने, रात भर कोतवाली में जबरन बैठाए रखने एवं फर्जी तरीके से आधी रात को ही झूठी एफ०आई०आर० दर्ज करने पर राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद रजि० इसकी घोर निंदा करता है।
पुलिस द्वारा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का हनन किया जा रहा है जोकि पत्रकारों के अधिकारों एवं उनके मान-सम्मान के विपरीत है इस मामले के अंतर्गत सी०ओ० सिटी एवं चौकी प्रभारी सिविल लाइन के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाए। अन्यथा की स्थिति में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद सड़को पर उतरने के लिए बाध्य होगा।
साथ ही मांग उठाई कि नीरज निगम को इस प्रकरण में फसाए जाने वाले अराजकतत्वों ऋषभ यादव पुत्र फूल सिंह, प्रदीप सिंह पुत्र विजय बहादुर सिंह, निलेश श्रीवास पुत्र जयकरण पर सख्त कार्यवाही की जाए। सी०ओ० सिटी राजीव प्रताप सिंह एवं चौकी प्रभारी शिवरतन गुप्ता पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाए। नीरज निगम के ऊपर फर्जी एफ०आई०आर०संख्या 0509में समस्त लगाई गई धाराओं को निरस्त किया जाए।
इस मामले की जांच किसी अन्य अधिकारी द्वारा निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कठोर कार्यवाही की जाए। इस अवसर पर पत्रकार नरेंद्र कुमार जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय पत्र का सुरक्षा परिषद इकाई अमरोहा अवनीश कुमार गुप्ता ,रूप सिंह धामा अरमान हैदर ,प्रीतम सिंह चौहान, सो सिंह सैनी,आनंद चौहान ,सतपाल सिंह मान ,सौरभ गुप्ता हरिओम संदीप चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
