Connect with us

Blog

थानाध्यक्ष रामप्रताप सिंह ने समाधान दिवस में लोगों की समस्याओं को सुना

Published

on

अफजलगढ़ /बिजनौर (सब का सपना):- थानाध्यक्ष रामप्रताप सिंह ने कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में लोगों की समस्याओं को सुना। समाधान दिवस के दौरान आठ शिकायतें दर्ज करायी गयी जिनमें से पांच शिकायत का मौके पर ही निस्तारण किया गया अन्य शिकायतों का निस्तारण कराने को लेकर लेखपाल व विभागीय अधिकारियों को मौके पर भेजा गया है।

शनिवार को कोतवाली प्रांगण में आयोजित समाधान दिवस में थानाध्यक्ष रामप्रताप सिंह ने कहा कि पीड़ित को न्याय दिलाना प्रत्येक अधिकारी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि यदि किसी विवाद से कोई शांति व्यवस्था भंग होने का अंदेशा है, तो उसकी तत्काल सूचना पुलिस को दें। समाधान दिवस में फरियादियों द्वारा आठ शिकायतें आयी पांच शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया जबकि अन्य शिकायतों का निस्तारण कराने को लेकर लेखपाल व विभागीय अधिकारियों को मौके पर भेजा गया है। वही कानूनगो अफजलगढ़ योगेन्द्र कुमार ने कहा कि समाधान दिवस की शिकायतों का निस्तरण शीघ्र ही कराया जायेगा और पीड़ित की हर समस्या को निस्तारण कर समाधान कराया जायेगा।

इस अवसर पर थानाध्यक्ष रामप्रताप सिंह के आलावा एसएसआई श्रीपाल सिंह, कासमपुरगढ़ी‌‌ चौकी इंचार्ज मनबीर, उपनिरीक्षक कमरूल इस्लाम,उप निरीक्षक हरवीर सिंह,उपनिरीक्षक शिवम तायल,पूर्व चेयरमैन नफीस कुरैशी सहित कानूनगो अफजलगढ़ योगेन्द्र कुमार,कानूनगो कासमपुरगढ़ी नरेश कुमार,लेखपाल गौरव चौहान, लेखपाल अनिरुद्ध चौहान,जितेन्द्र प्रताप सिंह,ऋषिपाल सिंह,नागेन्द्र सिंह,राकेश कुमार,संजीव कुमार,जितेन्द्र कुमार,फूल सिंह, लेखपाल तेजपाल सिंह तथा लेखपाल सहित अधिकांश लेखपाल मौजूद थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending