Trending
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर किसान सम्मान दिवस का हुआ आयोजन
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर किसान सम्मान दिवस का हुआ आयोजन
अमरोहा (सब का सपना):- भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व० चौधरी चरण सिंह जी के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर में किसान सम्मान दिवस आयोजित किया गया। जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, भूतपूर्व सदस्य माननीय पिछड़ा वर्ग आयोग उत्तर प्रदेश चंद्रपाल खड्गवंशी एवं अन्यों ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। जिलाधिकारी द्वारा इस अवसर पर कृषि, उद्यान, गन्ना, पशुपालन और अन्य विभागों द्वारा लगाए गए स्टाल का भी निरीक्षण किया गया और उत्पादों की बारीकी से जानकारी ली गई
जिलाधिकारी ने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता हैं। उनका विकास ही विकसित उत्तर प्रदेश तथा विकसित भारत की आधारशिला है। सरकार किसानों की आय बढ़ाने एवं उनकी समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने कहा कि आज के इस किसान सम्मान दिवस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को जलवायु परिवर्तन, बाजार की अनिश्चितताओं तथा अन्य आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए सशक्त बनाना है। इसके लिए सरकारी योजनाओं के साथ-साथ नई एवं आधुनिक तकनीकों की जानकारी प्रदान की जा रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि परंपरागत खेती में आधुनिकता का समावेश ही सतत विकास का मार्ग है। उन्होंने कहा कि अमरोहा का किसान प्रगति पर है। मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने के लिए किसानों से रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों का न्यूनतम उपयोग करने की अपील की। जिलाधिकारी द्वारा किसान भाइयों से अपील की गई कि वह अपने उत्पादों का प्रसंस्करण करके सीधे उपभोक्ताओं को विक्रय करें। कृषक उत्पादक संगठनों से जुड़कर अपने उत्पादों को एकत्र करके, उनका प्रसंस्करण करके अधिक से अधिक उत्पादन ले। किसान भाई जैविक खेती को अपनाये और अधिक लाभ अर्जित करें। उन्होंने सुझाव दिया कि किसान अपने उत्पादन को कच्चे रूप में बेचने के बजाय मूल्य संवर्धन (वैल्यू एडिशन) पर ध्यान दें। उदाहरणस्वरूप, टमाटर से सूप या केचप, मशरूम से आचार या पाउडर तथा अन्य फसलों से प्रसंस्कृत उत्पाद बनाकर बेचें। इससे न केवल उनकी आय में कई गुना वृद्धि होगी, बल्कि स्थानीय रोजगार सृजन होगा तथा प्रदेश एवं देश का समग्र विकास तेजी से आगे बढ़ेगा।
मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी कुमार मिश्र ने कहा कि सरकार की मंशा है किसानों की आमदनी बढ़े जिसके लिए जनपद में लगातार प्रयास किया जा रहा है। किसानों के कल्याण सम्बन्धी योजनाओं की जानकारी किसानों तक पहुंचाई जा रही है। उन्होंने किसान भाइयों से कहा कि परंपरागत कृषि के साथ कृषि से संबद्ध अन्य व्यवसाय भी करें जैसे मधुमक्खी पालन, दुग्ध उत्पादन, मशरूम की खेती और पशुपालन आदि। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को सशक्त बनाने का विशेष कार्य किया जा रहा है। उनके द्वारा कृषि एवं व्यवसाय से संबंधित विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा कार्य किया जा रहा है जिससे उनकी आर्थिक स्थित मजबूत हो रही है। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाएं और आर्थिक रूप से मजबूत होकर आत्मनिर्भर बने।
चंद्रपाल सिंह खड़गवंशी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसानों के सर्वांगीण विकास एवं उनकी समृद्धि के लिए सदैव चिंतित रहते हैं। सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं से किसानों को जोड़ते हुए लाभांवित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में जनपद के 32 किसानों को जनपद स्तर पर विभिन्न फसलों में उत्कृष्ट उत्पादकता के लिए सम्मानित किया गया जिसमें गेहूं उड़द सरसों धान ज्वार सावा बाजरा एवं रागी के किसानों को प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार के रूप में क्रम से 7000 एवं ₹5000 का भुगतान डीबीटी के माध्यम से कराया जाएगा। इसी प्रकार पशुपालन विभाग के 8 किसानों को 4 प्रथम एवं 4 द्वितीय पुरस्कार के रूप में 7000 एवं ₹5000 डीबीटी के माध्यम से भुगतान किए जाएंगे। गन्ना विभाग के दो किसानों को प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार मत्स्य विभाग के 3 किसानों को प्रथम 3 किसानों को द्वितीय उद्यान विभाग के 4 किसानों को प्रथम तथा 4 किसानों को द्वितीय पुरस्कार के रूप में 7000 एवं 5000 की धनराशि डीबीटी के माध्यम से भुगतान की जाएगी। साथ ही जनपद के सभी विकासखंडों से पांच पांच कृषकों को दो दो हजार रुपए उत्कृष्ट उत्पादकता के लिए भुगतान किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त दो कृषकों को प्राकृतिक खेती में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यकम में जनपद के प्रगतिशील कृषकों ने अपने अनुभव भी साझा किए। जनपद के प्रगतिशील कृषक सुरेंद्र त्यागी ने गन्ने एवं हल्दी की सह फसली के बारे में बताया की गन्ने की एक बीघे फसल से वह 40 कुंतल गन्ने का उत्पादन एवं 10 कुंतल हल्दी का उत्पादन कर रहे हैं, सह फसली खेती से उन्हें बहुत लाभ है।
गजेंद्र सिंह ढिल्लों, ग्राम खांडसाल कला द्वारा मछली पालन हेतु किसान भाइयों को प्रोत्साहित किया गया और बताया गया कि उनके द्वारा पिछले 4 वर्षों से मछली उत्पादन किया जा रहा है, प्रथम वर्ष में 18 बीघा से प्रारंभ करके आज वह 80 बीघा पर मछली पालन कर रहे हैं तथा प्रमुख फसलों की अपेक्षा 5 गुना मुनाफा कमा रहे हैं।
प्रगतिशील कृषक पाति राम सैनी ने स्ट्रॉबेरी की खेती के बारे में किसान भाइयों को बताया कि वह पिछले 10 वर्षों से स्ट्रॉबेरी की खेती कर रहे हैं, और अन्य मुख्य फसलों की अपेक्षा 3 से चार गुना ज्यादा प्राप्त कर रहे हैं।
गंगा शरण सैनी ने किसान भाइयों को बताया की उनके यहां मृदा परीक्षण की फैसिलिटी विकसित की गई है जो आधे घंटे में मृदा परीक्षण का परिणाम दे देती है किसान भाई आकर वहां पर मृदा परीक्षण करा सकते हैं।
इस अवसर पर उप निदेशक कृषि डॉ0 रामप्रवेश, जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार सहित प्रगतिशील कृषक बंधु उपस्थित रहे।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
