Connect with us

उत्तर प्रदेश

प्रतिमा अटल चौक पर नगर पालिका परिषद द्वारा मनाई गई अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती

Published

on

अमरोहा (सब का सपना):- भारत के पूर्व प्रधानमंत्री,भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती (सुशासन दिवस) के अवसर पर नगर पालिका परिषद अमरोहा द्वारा निर्मित अटल जी की प्रतिमा अटल चौक पर नगर पालिका परिषद अमरोहा की अध्यक्ष शशि जैन व जनपद की अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) गरिमा सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया।


इस सम्बन्ध मे जानकारी देते हुए नगर पालिका परिषद अमरोहा के उप नगर आयुक्त डॉ. बृजेश कुमार द्वारा बताया गया की भारत के जनप्रिय प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी जी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर (मध्य प्रदेश)मे हुआ, वह देश के बड़े राजनेता, कवि तथा लेखक रहे। उनकी पहचान भारतीय राजनीती के प्रखर वक्ता के रूप मे रही वह कुल तीन बार भारत के प्रधानमंत्री के पद पर आसीन हुए, अटल जी के प्रधानमंत्री के रूप मे कार्यकाल को विभिन्न योजनाओं, कुशल विदेश नीति, जनप्रिय सरकार व विकास युग के रूप मे जाना जाता है।

अटल बिहारी बाजपेयी जी को कई देशो के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारो सहित पदम विभूषण, श्रेष्ठ सांसद पुरस्कार सहित भारत के सर्वोच्च भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी को भारतीय राजनीती के कुशल योद्धा, विकास पुरुष एवं सुशासन का जनक माना जाता है।


भारतीय राजनीती एवं समाज मे श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी के योगदान को देखते हुए शासन द्वारा इनकी जयंती को सुशासन दिवस के रूप मे मनाये जाने का निर्णय लिया गया है, जिसके क्रम मे जनपद स्तर पर विभिन्न शैक्षिक, सामाजिक, राजनैतिक, खेल स्पर्धाओ का आयोजन किया जा रहा है।

नगर पालिका परिषद अमरोहा द्वारा इस अवसर पर आज विभिन्न वार्डो मे विशेष सफाई अभियान चलाया गया है। पालिका द्वारा निर्मित नगर के अटल चौक पर आज दीप प्रज्वलन आयोजन किया गया जिसमे शशि जैन, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद अमरोहा व गरिमा सिंह अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) द्वारा पालिका के सभासदगण की उपस्थिति मे दीप प्रज्जवलन कर स्व. अटल बिहारी बाजपेयी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर समस्त पालिका अधिकारी / कर्मचारी व आमजन बड़ी संख्या मे उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending