उत्तर प्रदेश
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक प्रवीण तोगड़िया पहुंचे गिरिराज जी की शरण
मथुरा (राजकुमार गुप्ता) सब का सपना:- गोवर्धन अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक प्रवीण भाई तोगड़िया पहुंचे गिरिराज जी की शरण। जहा सहकारी बैंक के चेयरमैन गोविंद चौधरी ने अपने निज निवास गांव भवनपुरा में पुष्प माला व अंगवस्त्र देकर उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि मुस्लिमों को रोकना है तो देश में मुस्लिमों की बढ़ती आवादी को रोकना होगा। इसके लिए एकजुट होकर जनसंख्या नियंत्रण क़ानून लाना होगा। जन संख्या नियंत्रण क़ानून के लिए सरकार से बात चल रही है।
मुस्लिम नमाज़ पढ़ते हैं हिंदुओं को हनुमान चालीसा का पाठ करना प्रवीण तोगड़िया
प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि मुस्लिम नमाज पढ़ते हैं, हम हिन्दुओं के लिए हर घर गांव गांव जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिए जागरूक कर रहे हैं। अब तक दो लाख हिन्दुओं को हनुमान चालीसा के लिए जागरूक कर चुके हैं। श्री तोगड़िया ने कहाकि प्रयागराज कुंभ में 1.5 करोड़ लोगों के भोजन की व्यवस्था विश्व हिंदू परिषद की तरफ से की जा रही है। प्रतिरोज 35 हजार लोगों के रहने की व्यवस्था की गई है। जिसमें एक लाख कम्बल वितरण करने का काम किया जा रहा है। कुंभ में मोबाइल चार्ज करने के लिए छह हजार मोबाइल प्वाइंट कुंभ में पंडाल में लगाए जा रहे हैं।
गोवर्धन के प्रसिद्ध दान के किए दर्शन
वहीं उन्होंने उपस्थित लोगों से कुंभ के लिए एक मुट्ठी अनाज कार्यक्रम के तहत योगदान करने की अपील की। वहीं समाजसेवी हरेकृष्ण चौधरी द्वारा एक मुठ्ठी अनाज कार्यक्रम के लिए 2.75 हजार रूपये का चेक प्रवीण तोगड़िया को दिया। उसके बाद गोवर्धन के प्रसिद्ध दानघाटी मन्दिर पर पहुंचे। जहां मन्दिर सेवायत पवन कौशिक द्वारा पूजा अर्चना कराई। वहीं मन्दिर सेवायत द्वारा दुपट्टा और माला डालकर स्वागत सत्कार किया गया। इस अवसर पर दीनबन्धु दास महाराज राघव दास जी महाराज ईश्वर दास जी महाराज देवकी नन्दन जी महाराज प्रसिद्ध भागवताचार्य पूर्णप्रकाश कौशिक जी समाजसेवी हरेकृष्ण चौधरी आदि स्थानीय लोग मौजूद रहे।
-
bjp news3 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years agoकार्य क्षेत्र से घर जाने के दौरान रास्ते से गायब पत्रकार विशाल शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
अपराध3 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
