Connect with us

Sambhal news

वाल्मीकि समाज सफाई कर्मचारी एकता महासम्मेलन की तैयारियां तेज, मंडलायुक्त को दिया निमंत्रण

Published

on

चंदौसी/संभल(सब का सपना):- स्थानीय निकाय सफाई कर्मचारी संघ की ओर से आयोजित होने वाले वाल्मीकि समाज सफाई कर्मचारी एकता महासम्मेलन की तैयारियां जोरों पर हैं। इस क्रम में कार्यक्रम संयोजक अजय कुमार राजवर ने मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण पत्र सौंपा।

मंडलायुक्त ने अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद महासम्मेलन में शामिल होने की दृढ़ सहमति व्यक्त की। उन्होंने आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज की एकता और सफाई कर्मचारियों के हितों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।निमंत्रण देने के दौरान विशेष रूप से विक्की राज एडवोकेट (पूर्व संयुक्त सचिव, बार एसोसिएशन रामपुर), राजेंद्र सहदेव (प्रदेश प्रमुख महामंत्री), सुनील लस्करी (प्रदेश संगठन मंत्री) और विशाल वाल्मीकि (जिला महामंत्री) उपस्थित रहे।

आयोजकों ने बताया कि महासम्मेलन में सफाई कर्मचारियों की समस्याओं और अधिकारों पर व्यापक चर्चा होगी, साथ ही समाज की एकजुटता को मजबूत करने का संकल्प लिया जाएगा।यह महासम्मेलन वाल्मीकि समाज और सफाई कर्मचारियों के लिए एक बड़ा मंच साबित होने की उम्मीद है। तैयारियां अंतिम चरण में हैं और जल्द ही कार्यक्रम की तिथि व स्थान की घोषणा की जाएगी।

Trending