Trending
छठ पूजा और स्नान को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरु
वृंदावन/मथुरा (राजकुमार गुप्ता) सब का सपना:- जनपद में छठ पूजा और स्नान को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरु कर दीं गईं हैं। जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह पर बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने प्रशासनिक अधिकारियों के मथुरा के विश्रामघाट सहित वृन्दाबन,गोकुल सहित दो दर्जन घाटों का निरीक्षण किया। यहां अधिकारीयों ने आयोजकों से संपर्क कर तीर्थयात्रिओं से सामान्य व्यवहार रखे,यहाँ बड़ी संख्या में छठ पूजा पर यमुना में लाखों की संख्या में दर्शन कर पुण्य लाभ कमाते है। जनपद में बड़ी संख्या में पूर्वांचल के लोगों की मौजूदगी होने पर यह उत्सव कई स्थानों पर सामूहिक रूप से धार्मिक कार्यक्रम कर चुनरी मनोरथ के कार्यक्रम आयोजित करते है।
इस बार छठ पूजा का आयोजन धूमधाम से किए जाने की तैयारी जोर-शोर से शुरू हो गई है।
जिलाधिकारी ने बताया कि टाउनशिप के कोयला घाट, कोसी, मथुरा के यमुना घाट, वृंदावन, गोवर्धन और महावन में जहां जहां छठ पूजा त्यौहार मनाया जाएगा, उन घाटों पर सफाई, सुरक्षा और लाइट की व्यवस्था करने के आदेश दिए गए हैं। इसके साथ अधिकारियों को आदेश दिया गया है कि वह आयोजकों से समन्वय स्थापित कर व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के प्रयास करेंगें।
-
bjp news3 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years agoकार्य क्षेत्र से घर जाने के दौरान रास्ते से गायब पत्रकार विशाल शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
अपराध3 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
