उत्तर प्रदेश
भा.कि.यू (भूमि )की मासिक पंचायत में उठाई गई किसानों की समस्या
अमरोहा (सब का सपना) मनोज शर्मा:- भा.कि.यू.(भूमि) की मासिक पंचायत कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित की गई। जिसमे किसानो की समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न अधिकारियों की बैठक में बुलाने की मांग की गई थी। जिसमे – स्वास्थ्य विभाग, चकबंदी विभाग, गन्ना विभाग को समस्याओं से अवगत करा दिया गया है। लेकिन तीन अधिकारी जिसमें डी०डी०ए० मण्डी परिषद, मुरादाबाद, जिला विद्युत अधिकारी अमरोहा, जिला परियोजना अधिकारी मौके पर नहीं पहुंच सके। जिससे किसानों में भारी आक्रोश है और चकबन्दी विभाग में चल रही खुली छूट को रोका जाए। विद्युत विभाग द्वारा किसानो से लूटपाट बंद की जाए। जनपद भर की मण्डियों में चल रही फर्जी विल्टी तथा लिफाफे गैंग को तत्काल बन्द कराकर कार्यवाही की जाए तथा सरकार को प्रतिदिन लगाए जा रहे राजस्व चूना को राजस्व के रूप में वसूला जाए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा वर्षों से कार्य कर रहे चिकित्सको को तजुर्वे के आधार पर सर्टिफिकेट जारी किया जाए।
वहीं ब्लॉक अध्यक्ष धीरज शर्मा का कहना है कि जनपद का रहरा ब्लॉक क्षेत्र तहसील बनाए जाने के सभी मानकों को पूर्ण करता है। इसलिए रहरा को तहसील का दर्जा दिलाकर अभिलम्ब निर्माण कार्य शुरू कराया जाए। अकबरपुर शर्की उझारी में लोहे के लगे विद्युत पोलो में करंट उतरने के कारण कई पशुओं की मौत हो चुकी है। इस लिए सीमेंटेड विद्युत पोल लगाए जाए। उझारी में कब्रिस्तान की टूटी पड़ी दिवार पर चल रहे विवाद को जाँच कराकर समाप्त कराया जाये। किसान आयोग का गठन किया जाए। इस दौरान मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष शीशपाल सिंह कटारिया, शवाब खान राष्ट्रीय प्रभारी, दीपक अग्रवाल राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, प्रेम गोस्वामी राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, सौरभ तवंर प्रदेश महामंत्री, चतर सिंह प्रदेश महासचिव, मोहम्मद ताहिर, अल्ताफ हुसैन, मोहम्मद फारूक, ताहिर हुसैन, यशवीर सिंह, छतरपाल सिंह, संतवीर सिंह, सीताराम, महेश सिंह, ओमवीर सिंह, सुभाष सिंह, धर्मेंद्र सिंह, सतपाल बिधूड़ी, सुनील बिधूड़ी, महिपाल सिंह, अर्जुन सिंह चौहान, राजेश कुमार, सुभाष सिंह, राहुल कुमार, बिट्टू चौहान, देशराज सिंह, धीरज शर्मा समेत भारी संख्या में किसान मौजूद रहे।
-
bjp news3 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years agoकार्य क्षेत्र से घर जाने के दौरान रास्ते से गायब पत्रकार विशाल शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
अपराध3 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
