Connect with us

Trending

राजीव सैनी बने भाजपा के नगर गुलावठी मण्डल अध्यक्ष, बधाई देने वालो का लगा तांता

Published

on

गुलावठी (सब का सपना) मनोज गिरि:- भारतीय जनता पार्टी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव सैनी को नगर का मण्डल अध्यक्ष घोषित किया है। राजीव सैनी के मंडल अध्यक्ष के नियुक्त होने की सूचना जैसे ही लोगों को मिली तो भारी संख्या में नगर के भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता व नगर के गणमान्य लोग राजीव सैनी के आवास पर उन्हें बधाई देने के लिए पहुंचे। भाजपाइयों ने मंडल अध्यक्ष बने राजीव सैनी को फूल माला से लाद दिया एवं राजीव सैनी को मिठाई खिलाकर मंडल अध्यक्ष बनने की शुभकामनाएं दी।

इसके अतिरिक्त जिले के भाजपा नेताओं एवं प्रदेश स्तरीय नेताओं ने भी फोन एवं सोशल मीडिया के माध्यम से राजीव सैनी को बधाई दी। रात्रि करीब 9 बजे मंडल अध्यक्षों की सूची जारी हुई। इसके बाद भाजपाई भारी संख्या में राजीव सैनी के आवास पर पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दी। शुभकामनाएं देने का सिलसिला देर रात्रि तक जारी रहा। वही राजीव सैनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी उनको दी है, उसे वह पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे पार्टी के इस विश्वास पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे।

नगर मंडल अध्यक्ष भाजपा गुलावठी बनने पर राजीव सैनी ने शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा वह पूरी मेहनत व जिम्मेदारी के साथ इस पद की गरिमा व कर्तव्य का निर्वहन करेंगे। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष शैलेश तेवतियानिवर्तमान नगर मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र तेवतिया ने नगर मंडल अध्यक्ष बनने पर राजीव सैनी के आवास पर पहुंचकर बधाई व शुभकामनाएं दी, उनके साथ भाजपा कार्यकर्ता काफी संख्या में मौजूद रहे।

इस मौके पर ब्राहमण सभा के अध्यक्ष त्रिलोक चंद शर्मा, सभासद अनिमेष अगस्तीन, विद्यावती तोमर, उमा चैधरी, मीनू गोयल, मदन गोपाल गुप्ता मक्खन, अमरीश गोयल, वैभव वर्मा, अजय गर्ग, राजू वर्मा, गुड्डू सैनी, अनिल शर्मा, राजेश निराला, प्रदीप शर्मा, गगन प्रजापति सभासद, हिमांशु सैनी सभासद, नीरज सैनी, गजेन्द्र फौजी, केशव सैनी, गौतम सैनी, परमानंनद सैनी, रजनीश सैनी, दिवाकर सैनी, गौरव तेवतिया, मन्नू पंडित, प्रमोद शर्मा, संजय बी लाल, सोनू नेता जी, हेमंत कंसल, विपिन गोयल, नाजिम मुकद्दम, पवन शर्मा, राजीव अग्रवाल, शोभित गर्ग, हिमांशु गोयल, डालचंद सैनी, राहुल शास्त्री, अनुराग तोमर, शिवम, कार्तिक सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending