Connect with us

उत्तर प्रदेश

राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सीमा दीदी ने समझाया तिरंगे के तीनों रंगों का मतलब

Published

on

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय बलदेव के “प्रभु प्रिय धाम” में राष्ट्रीय गान के साथ तिरंगा झंडा फहराकर मनाया गया, 76वाँ गणतंत्र दिवस।

मथुरा (राजकुमार गुप्ता) सब का सपना:- बलदेव में प्रभु प्रिय धाम में तिरंगा झंडा फहराया गया ।स्थानीय प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सीमा दीदी ने बताया कि गणतंत्र दिवस को प्रत्येक भारतीय स्कूल, कॉलेजों में बहुत ही धूम धाम से मनाते हैं।कहा कि तिरंगे में तीन रंग होते हैं सबसे नीचे होता है हरा,इसका मतलब है कि भारत किसानों का देश है हरित क्रांति आत्मविश्वास का प्रतीक है ,दूसरा है सफेद रंग,इसका अर्थ है दूध ,पवित्रता,शांति,का प्रतीक है सफेद क्रांति, फिर सबसे ऊपर होता है केसरिया,इसका मतलब आध्यात्मिक क्रांति त्याग और तपस्या का प्रतीक है, हरित क्रांति सफेद क्रांति के साथ आध्यात्मिक क्रांति का होना अति आवश्यक है।


आध्यात्मिक दृष्टि से अगर देखा जाए तो इन तीनों रंगों में बहुत सुंदर भाव समाया है नीचे हरा रंग यानी कि ये धरती साकार मनुष्य लोक हरी भरी वसुंधरा कहा जाता है। दूसरा सफेद रंग सूक्ष्म जगत जो फरिश्तों की दुनियां, ऊपर केसरिया मतलब परमधाम,ब्रह्मलोक,शांतिधाम,जहां हम मनुष्यात्माओं का निवास स्थान है परमात्मा का घर है।और बीच में है चक्र जिसे “अशोक चक्र” कहा गया है जिसमें 24 लकीरें हैं इसका अर्थ 24 घंटे या 24 अवतार समय समय पर “महान आत्माएं” इस धरा पर अवतरित होकर मनुष्य को एक जीवन जीने की दिशा प्रदान करती हैं। “सृष्टि चक्र” से भी है जिसके 4 भाग हैं “सतयुग,त्रेतायुग,द्वापरयुग,कलयुग”।मनुष्य को अपने अंदर “सद्गुणों” को अपने निज जीवन में धारण करना चाहिए, एक दूसरे के प्रति प्रेम,शांति,शुभ विचार,कल्याण की भावना को अपने जीवन में लाएंगे तो चारों ओर खुशहाली होगी और भारत फिर से “विश्व गुरु देवभूमि” बन जाएगा।


इस मौके पर साथी बहन बी के रेनू बहन,ने सुंदर राष्ट्रीय देश भक्त गीत सुनाकर सभी को देश प्रेम में भाव विभोर कर दिया।
और सभी ने गीत, कविताएं सुनाई।
इस अवसर पर बी के रेखा बहन,कुसुम,मोहिनी, पुष्पा,मीरा माता, कृष्णा, बंटी,शिवदेवी आदि उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending