Connect with us

अपराध

दो साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Published

on

बुलंदशहर (मनोज गिरि) सब का सपना:- जनपद में एक रिश्तेदार ने विवाद होने के बाद दो वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म किया। जहांगीरपुर थाना पुलिस ने आरोपित को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्ची की हालत ठीक है और उसे अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई है। आरोपित के पास से एक चोरी की बाइक भी मिली है।सीओ खुर्जा विकास प्रताप चौहान ने बताया कि हरियाणा के पलवल के थाना चांट क्षेत्र के गांव बागपुर निवासी कल्लू शनिवार को अपनी ससुराल जहांगीरपुर क्षेत्र के गांव आया था। जहां ससुराल वालों से उसकी कहासु आरटीनी हो गई।

दो साल की बेटी को बहाने से लेकर गया आरोपित

आरोप है कि वह अपने छोटे साले की दो वर्षीय बेटी को टॉफी दिलवाने के बहाने घर से ले गया। साथ ही जंगल की तरफ ले जाकर गन्ने के खेत मे उसके साथ दुष्कर्म किया। जंगल में बच्ची को रोता देखकर कुछ लोगों ने स्वजन को जानकारी दी। मामले में स्वजन ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।शनिवार रात को जहांगीरपुर पुलिस सूचना के आधार पर परोरी नहर चौराहे पर संदिग्ध वाहनों की तलाश में चेकिंग कर रही थी।

चेकिंग के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति बाइक पर आता हुआ दिखाई दिया। जिसको रुकने का इशारा पुलिस द्वारा किया गया, लेकिन वह रुका नहीं और बाइक को तेजी से लेकर नहर की पटरी की तरफ भागने लगा। कुछ ही दूरी पर जवां पुल के निकट उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।अपने आपको पुलिस से घिरता हुआ देखकर बदमाश ने पुलिस टीम की तरफ फायरिंग की। जवाब में पुलिस टीम ने फायरिंग की, तो बदमाश के पैर में गोली लग गई। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम कल्लू बागपुर पलवल हरियाणा बताया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending