Trending
राष्ट्रीय लोकदल के जिला अध्यक्ष के आवास पर मनाया गया बाबा भीमराव अंबेडकर जी का परिनिर्वाण दिवस
भारत रत्न बोधिसत्व बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने बाबा साहब को नमन कर उनका स्मरण किया।
अमरोहा के हसनपुर विधानसभा के ग्राम गारवपुर में राष्ट्रीय लोक दल अमरोहा युवा जिला अध्यक्ष इरकान अली के आवास पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई व इस दौरान बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। राष्ट्रीय लोक दल अमरोहा के जिला अध्यक्ष इरकान अली ने बाबा साहब की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर कहा कि आज हमें बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है बाबा साहब ने कहा था कि मेरी जय जयकार करने की आवश्यकता नहीं है। बल्कि मेरे द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने की जरूरत है। साथ ही उन्होंने बताया कि बाबा ने कहा था कि शिक्षा शेरनी का वह दूध है जो भी पिएगा वह दहाड़ेगा। जरूरत है कि हम खुद भी और अपने बच्चों को शिक्षित बनाएं ताकि वह कामयाबी की ओर बढ़े। श्री अली ने कहा कि हमें हमेशा नशा मुक्त रहना चाहिए बाबा ने कहा था कि कभी भी व्यक्ति को नशा नहीं करना चाहिए। लेकिन आज हमारे समाज को न जाने क्या हो चला है, कि युवा पीढ़ी भी नशे की ओर जाने लगी है इस अवसर पर रामकुमार सिंह, पूर्व प्रधान यामीन सैफी, हरपाल सिंह, नौबत सिंह, मोमराज सिंह, प्रेम शंकर, सचिन कुमार, विपिन कुमार, मुन्नू सिंह, विकास कुमार , नीटू आदि सैकड़ों ग्रामवासी व कार्यकर्ता मोजूद रहें।
-
bjp news3 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years agoकार्य क्षेत्र से घर जाने के दौरान रास्ते से गायब पत्रकार विशाल शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
अपराध3 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
