Connect with us

Trending

किसान की दुर्घटनावश मृत्यु होने पर इस वेबसाइट पर करे पंजीकरण

Published

on

अमरोहा/यूपी:-अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) श्री माया शंकर जी ने जानकारी देते हुए कहा कि उ०प्र० के कृषकों की दुर्घटनावश मृत्यु/दिव्यांगता की स्थिति में मृख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के सफल कियान्वयन किये जाने के दृष्टिगत शासन द्वारा दिये गये निर्देशानुसार योजना के अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए राजस्व परिषद की वेबसाईट पर वेब पोर्टल / साफ्टवेयर (http://bor.up.nic.in/ krishakaccidentscheme/Login/Public.aspx) विकसित कराकर अपलोड करा दिया गया है। पोर्टल शुरू होने के बाद भी आवेदकों के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनो व्यवस्था लागू रहेंगी। ऑफलाइन प्राप्त प्रार्थना पत्रों को कार्यालय द्वारा पोर्टल पर फीड कराकर समस्त अग्रेतर कार्यवाही ऑनलाइन ही किया जायेगा। आवेदक द्वारा ओ०टी०पी० के माध्यम से लॉगिन किया जायेगा। जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी, तहसीलदार व नायब तहसीलदार विभागीय महत्वपूर्ण लॉगिन पासवर्ड से लागिन करायेंगे । राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल वरासत लॉगिन पासवर्ड से ही लॉगिन करेंगे।
अतः उक्त पोर्टल पर अब प्रभावित परिवार द्वारा आवेदन किया जायेगा।

जिला सूचना कार्यालय
अमरोहा

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending