Connect with us

उत्तर प्रदेश

रोटरी क्लब भरतियाग्राम के वार्षिकोत्सव में दोहराया समाजसेवा का संकल्प

Published

on

प्रेसीडेंट सुनील दीक्षित ने दी 2025-26 के प्रेसीडेंट इलेक्ट देवेंद्र बंसल को शुभकामनाएं

गजरौला/अमरोहा (सब का सपना):- रोटरी क्लब भरतियाग्राम के वार्षिकोत्सव में समाजसेवा का संकल्प दोहराया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर धूम मचाई तो बड़ों ने चित्रकला एवं मनोरंजन के कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। पुरस्कार पाकर सभी के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम के अंत में क्लब ने बारिश के सीजन में घरों में आने वाली महिला मैड के लिए छतरी वितरित कीं।

शनिवार की रात हाईवे किनारे स्थित एक होटल में रोटरी क्लब भरतियाग्राम का वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत जुबिलेंट इंग्रेविया लिमिटेड में यूनिट हेड एवं क्लब के पैट्रन विनोद झा, निदेशक जनसंपर्क एवं क्लब के प्रेसीडेंट सुनील दीक्षित, जुबिलेंट एग्री एंड क्ज्यूमर प्रोडक्ट लिमिडेट के यूनिट हेड एवं 2025-26 के लिए प्रेसीडेंट इलेक्ट देवेंद्र बंसल, क्लब के सेक्रेटरी डा. सुजिंदर फोगाट एवं मंडी धनौरा से आए क्लब के सीनियर मेंबर शिव कुमार गोयल ने दीप प्रज्जवलित करके की।

क्लब के अध्यक्ष सुनील दीक्षत ने क्लब द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। बीच-बीच में बच्चों ने फिल्मी गीतों पर डांस कर खूब तालियां बटोरीं। वहीं क्लब के सेक्रेटरी डा.फोगाट के संचालन में कई मनोरंजक गेम्स एवं एक्ट भी हुए। प्रेसीडेंट इलेक्ट देवेंद्र बंसल ने भविष्य की कार्ययोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए सभी से सहयोग की अपील की।

कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वालों को प्रतीक चिन्ह एवं अन्य उपहार भी दिए गए। इस मौके पर रंजना झा, अंजु रानी दीक्षित, सुनील सिंह, मनीश अग्रवाल, क्लब के सेक्रेटरी इलेक्ट विशाल गौरव, अंशुमान पाराशर, अनुपम सिंह, ममता गुप्ता, अर्चना, वंदना सिंह, डा. सैयद बिलाल, डा. नितिन राय, सतेंद्र कुमार, प्रतीक माहेश्वरी आदि भी मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending