Trending
अकबरपुर शेरगढ़ मार्ग के चौड़ीकरण में हो रही धांधलेबाजी
कहीं 8 मीटर तो कहीं 9 मीटर चौड़ीकरण का लगाया आरोप
मथुरा(राजकुमार गुप्ता) सब का सपना:- अकबरपुर शेरगढ़ पर हो रहे चौड़ीकरण में ग्रामीणों ने धांधलेबाजी करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने कहीं 8 मीटर तो कहीं से 9 मीटर चौड़ीकरण करने का आरोप लगाया है।अकबरपुर से शेरगढ़ तक मार्ग का चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। पिछले एक दशक से अधिक समय से मार्ग क्षतिग्रस्त था। जिससे राहगीरो को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ता था। मार्ग से दर्जन भर से अधिक गांव जुड़े हुए हैं। इसके साथ ही बाहर से आने वाले पर्यटक एक्सप्रेसवे से होते हुए इसी मार्ग से राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचते हैं।
ग्रामीण देशराज सिंह ने ठेकेदार पर चौड़ीकरण में पक्षपात करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ठेकेदार ने अपने चहेतों के घर के आगे कम चौड़ीकरण किया है। असमानता के साथ मार्ग का चौड़ीकरण किया जा रहा है। इसके साथ ही मदन मोहनदास ने लोक निर्माण विभाग पर चौड़ीकरण में हो रहे जलभराव की निकासी न कराए जाने का भी आरोप लगाया है। जिससे सड़कों पर नालियों का गंदा पानी जमा है। दिगम्बर, धर्मवीर, भानु प्रताप सिंह, शिवजी सिसोदिया, जयनारायण, कमलसिंह, सुनील कुमार, अमित, राहुल ठाकुर आदि ने जिलाधिकारी से समान रूप से चौड़ीकरण कराए जाने की मांग की है।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
