Connect with us

अपराध

sambhalnews मंदिर मस्जिद को लेकर संभल में बवाल पुलिस फोर्स ने संभाला मोर्चा

Published

on

खबर उत्तर प्रदेश के जनपद संभल से है जहां भयंकर बवाल हुआ उपद्रवियों ने पत्थरबाजी और आगजनी की है वहीं संभल के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई व जिला अधिकारी डॉक्टर राजेंद्र पसिया ने फिलहाल मोर्चा संभाल रखा है। आपको बता दे कि यह पत्थरबाजी का वीडियो जनपद संभल का है जहां पर जामा मस्जिद पर कैला देवी मंदिर के महंत ऋषि गिरी द्वारा कोर्ट में दावा किया गया कि यह मस्जिद नहीं बल्कि हरिहर मंदिर है जिसे बाबर के द्वारा तुड़वाकर मस्जिद बनाया गया था।जिसको लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।

दरअसल यह आक्रोश संभल शहर के जामा मस्जिद के बाहर का है संभल के हिंदू पक्ष द्वारा कोर्ट में हरिहर मंदिर बताए जाने के बाद कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए सर्वे के आदेश दिए थे और सर्वे के लिए आज सुबह टीम मौके पर पहुंची थी टीम के साथ सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट विष्णु शंकर जैन, डीएम राजेंद्र पेशिया, एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई भी भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे थे।लेकिन उससे पहले ही उपद्रवियों के द्वारा टीम और पुलिस पर पत्थरबाजी कि गई। तनाव को देखते हुए आसपास के इलाकों में आरआरएफ और पीएसी स्थानीय पुलिस के जवानों को लगाया गया था। जामा मस्जिद को आने जाने वाले हर रास्ते पर पहरा लगाया गया था। टीम करीब सुबह 7:30 बजे पहुंची थी कुछ समय तक तो सब कुछ ठीक चल रहा था।

पुलिस अधिकारी भी बेफिक्र हो गए थे और उसके कुछ समय बाद लगभग 9:00 बजे के आसपास उपद्रवियों का हुजूम दिखाई दिया और सर्वे को लेकर उनका गुस्सा फूट पड़ा। इतना ही नहीं आक्रोशित उपद्रवियों ने टीम और पुलिस पर पत्थरबाजी करनी शुरू कर दी और तो और वाहनों में भी आग लगाई जाने लगी। इसके बाद जवानों के द्वारा भीड़ को वहां से हटाना शुरू किया गया। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई व डीएम राजेंद्र पेशिया के द्वारा भी भीड़ को काफी समझाने का प्रयास किया गया लेकिन धक्का मुक्की होती रही। वहीं पुलिस के जवानों के द्वारा भीड़ को खदेड़ा गया है। संभल जामा मस्जिद को लेकर हालत काफी गंभीर दिखाई दे रहे हैं। लेकिन बड़ा सवाल यह भी है कि आखिर इतने पत्थर आए कहां से, सवाल उठता है की भीड़ को उकसाने वाला कौन, ऐसे ना जाने कितने सवाल उठते हैं और उन सभी का जवाब पुलिस को तलाश करना होगा। सब का सपना न्यूज़ के लिए संभल से बॉबी कुमार की रिपोर्ट

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending