Trending
सैल्यूट तिरंगा के प्रदेश अध्यक्ष बने रूपेंद्र सिंह उर्फ रोमी चौधरी
अमरोहा(सब का सपना):- नई दिल्ली में भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश दुबे कोल एंड माइंस एवम सैल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेश झा ने अमरोहा के गांव नरेना निवासी रूपेंद्र सिंह उर्फ रोमी चौधरी को उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी हैं ।रोमी चौधरी ने बताया कि राष्ट्रवादी संगठन सैल्यूट तिरंगा देश को समर्पित संगठन है जो देश के 28 राज्यों और 12 देशों में कार्यरत है। जिसमें हुतात्मा सैनिकों के प्रति सम्मान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम, महिलाओं के प्रति सम्मान, जनसंख्या वृद्धि को रोकने के लिए कानून लाना आदि प्रमुख कार्य शामिल है। यह संगठन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी ख्याति स्थापित करता जा रहा है | सैल्यूट तिरंगा संगठन निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो रहा है और शीघ्र ही हम सभी के प्रयास से आगे बढ़ रहा है। सैल्यूट तिरंगा, एक राष्ट्रवादी संगठन है अपने स्थापना के मात्र छः वर्षों के कार्यकाल के दौरान देश के लगभग सभी राज्यों में अपनी गतिविधियों के माध्यम से राष्ट्रवाद का भाव जागरण कर अपनी पहचान बना ली है। इस संगठन से जुड़कर में अत्यंत गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। आनेवाले समय में संगठन की स्थिति एवं पहचान और भी सुदृढ़ हो, मैं उत्तर प्रदेश की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।सैल्यूट तिरंगा के देश विदेश में अनेकानेक कार्यक्रम सम्पन्न हुए जिसमें 1 अगस्त 2024 को जम्मू कश्मीर में तिरंगा यात्रा, 16 सितम्बर को दिल्ली से ऋषिकेश तिरंगा यात्रा, 17 सितम्बर को मां गंगा आरती, 25 दिसम्बर को अटल तिरंगा सम्मान किया जाएगा। देश के सभी जिलों, प्रखंडों एवं गांव-गांव में कार्य विस्तार एवं हर हाथ में तिरंगा थमाकर राष्ट्रवाद का संदेश पहुंचाना “सैल्यूट तिरंगा” का प्रमुख लक्ष्य है।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
