Connect with us

Trending

समाजसेवी ऋषभ सक्सेना ने अनाथ बच्चों के साथ मनाया अपना जन्मदिन

Published

on

बदायूँ (सहसवान) : नगर के मुहल्ला तहसील दरवाज़ा निवासी युवा समाजसेवी ऋषभ सक्सेना ने हर बार की तरह इस बार भी जन्मदिन मनाने का एक अनूठा तरीक़ा प्रस्तुत किया। उन्होंने अपने जन्मदिन के अवसर पर अनाथ आश्रम पहुँच कर अनाथ बच्चों को ज़रूरत का सामान वितरित कर उनके साथ भोजन किया और समस्त स्टाफ को शॉल उड़ा कर सम्मानित किया । उनके इस प्रयास से बच्चे काफ़ी उत्साहित दिखे। इसके बाद उन्होंने वृद्ध आश्रम पहुँच कर फल और मिष्ठान वितरित किए और बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। उनका कहना है कि जन्मदिन जीवन का त्योहार है और इसको ज़्यादा से ज़्यादा ज़रुरत मंद लोगों के साथ मनाना चाहिए ।
समाजसेवी ऋषभ सक्सेना के साथ उपस्थित रहे वरिष्ठ समाजसेवी रोहित यादव यादव, उद्योगपति अरुण कुमार, हर्षित गुप्ता, गौरव श्रीवास्तव, शुभम् यादव, वारिस ख़ान, मोहम्मद जावेद अली, अभिषेक, विकास, कीर्तन आदि

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending