Connect with us

उत्तर प्रदेश

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मनाई बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया की जयंती

Published

on

बहजोई/संभल(सब का सपना):- समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार शुक्रवार को कैंप कार्यालय बहजोई पर बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।जिला अध्यक्ष असगर अली अंसारी ने कहा कि बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया एक महान समाज सुधारक, वकील और राजनेता थे। उन्होंने अपने जीवन में गरीबों और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने बताया कि बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया वर्ष 1974 से 1980 तक उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद रहे।

जिला महासचिव कृष्ण मुरारी शंखधर ने कहा कि अपने सांसद कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण कार्य किए। उनमें से एक भारतीय संविधान में अनुच्छेद 39A को जोड़ने में उनकी अहम भूमिका रही, जिसके माध्यम से गरीबों को मुफ्त कानूनी सहायता उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया। उन्होंने संसद में पिछड़े वर्गों, दलितों, महिलाओं और किसानों की आवाज उठाने का काम किया।बैठक में पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष उमेश यादव, शोभित कुमार काका, सद्दाम कुरेशी, कमल शर्मा, शारदा यादव, अशोक राणा, एडवोकेट शिवम यादव, प्रतीक गोस्वामी, बब्बन मौर्य, पप्पू पंडित, मुकेश यादव, मनोज शर्मा, सद्दन शेख, ललतेश, रवि शंखधर, लायक सिंह, होराम सिंह, मोहर सिंह, नयनपाल, तसलीम, अंश बरनवाल आदि उपस्थित रहे।

Trending