Connect with us

Trending

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अन्तर्गत जनपद संभल ने प्राप्त किया प्रदेश में प्रथम स्थान

Published

on

सम्भल(सु.वि.):- माह अक्टूबर 2024 में विकास से सम्बन्धित मा. मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, उत्तर प्रदेश की जारी प्रगति रिपोर्ट में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अन्तर्गत जनपद संभल ने जिलाधिकारी महोदय एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदय के कुशल निर्देशन में प्र्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जनपद संभल का मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला मैं माह अगस्त 2024 में प्रदेश मे द्वितीय तथा माह सिंतबर 2024 में तृतीय स्थान था । जिलाधिकारी महोदय के कुशल मार्गदर्शन से जनपद ने माह अक्टूबर माह में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

जिलाधकारी महोदय ने योजना के क्रियान्वयन से जुड़े समस्त उपजिलाधिकारियो, समस्त खण्ड विकास अधिकारियो, समस्त अधिकाररियो एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए यह निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अन्तर्गत प्राप्त आवेदन पत्रों पर अनिवार्य रूप से एक सप्ताह के अन्दर नियमानुसार उसका स्थलीय जांच कर आवेदन पत्रों का निस्तारण किया जाए। जिससे पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ समय से मिल सके।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending