Connect with us

अंतर्राष्ट्रीय

संगठन का विस्तार कर एक जुट होकर किसान हित में कार्य करें कार्यकर्ता: शिवकांत।

Published

on

भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं के कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक हसनपुर नगर के सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित की गई। बैठक में जिला कार्यकारिणी और ब्लाक कार्यकारिणी के चुनिंदा कार्यकर्ताओ ने भाग लिया। बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन मंत्री शिवकांत दीक्षित जी ने बताया कि भारतीय किसान संघ की स्थापना 4 मार्च सन 1979 को स्वर्गीय दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के द्वारा राजस्थान के कोटा में की गई। स्थापना के समय से ही संगठन किसानों को लाभकारी मूल्य दिलाए जाने की वकालत करता आ रहा है। संविधान के अनुसार तीसरे वर्ष संगठन का सदस्यता अभियान चलाया जाता है। वर्तमान में 15 दिसंबर से सदस्यता अभियान शुरू हो रहा है। सभी कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में भाग ले। और संगठन को मजबूत कर एक जुट होकर किसान हित में कार्य करें। उपस्थित प्रांतीय संगठन मंत्री ने जिले में कम से कम पच्चीस हजार सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य दिया। कहा कि जिलाध्यक्ष, जिलामंत्री, जिला सदस्यता प्रभारी, एवं ब्लाक प्रभारी अतिशीघ्र हर ब्लाक की बैठक कर ब्लाक कार्यकारिणी को संबंधित सामग्री प्रदान कर लक्ष्य निश्चित करें। उपस्थित जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि दी किसान सहकारी चीनी मिल गजरौला हसनपुर की क्षमता वृद्धि के लिए जमीन पर कोई काम होता नजर नहीं आ रहा है। किसानों के बच्चो द्वारा एग्रीकल्चरल विषयों से परीक्षाएं उत्तीर्ण की गई हैं। लेकिन नियुक्तियां न किए जाने से बेरोजगार घूम रहे हैं। गौवंशीय पशु पालकों को भी पचास रुपए प्रति दिन के हिसाब से सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाए जिससे पशुओं को छुट्टा छोड़े जाने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाया जा सके। इस अवसर पर जिला सदस्यता प्रभारी संजीव शर्मा, जिला सदस्यता प्रभारी चंद्रप्रकाश शर्मा, जिला कार्यालय मंत्री महिपाल सिंह, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख सतीश त्यागी, जिला महिला प्रमुख ऊषा चौधरी, सह मंत्री महावीर शर्मा, जिला उपाध्यक्ष गंगाराम पुजारी, रोहतास प्रजापति, ब्लाक अध्यक्ष धर्मपाल सिंह, ब्लाक अध्यक्ष रितेश त्यागी ब्लाक अध्यक्ष बृजनंदन सिंह, ब्लाक मंत्री ओमवीर सिंह , ब्लाक मंत्री महेश श्रीवास्तव, मोनू अग्रवाल, उमेश सिंह आदि उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending