उत्तर प्रदेश
स्कूल संचालकों ने सरकारी आदेशों की उड़ाई धज्जियां, कड़कती ठंड में छुट्टी के बाद भी खुले स्कूल
शिकारपुर (सब का सपना) मनोज गिरि:- शासन की तरफ से शीतकालीन अवकाश 2 दिन का घोषित किया गया है। लेकिन निजी स्कूल संचालकों ने शासन द्वारा शीतकालीन अवकाश को केवल एक मजाक बना दिया। हाड़ कंपा देने वाली ठंड में भी छुट्टी के बावजूद मंगलवार को नगर के विभिन्न क्षेत्रों में स्कूल खुलते नजर आए।
ज्ञात रहे की सरकार ने 31 दिसंबर व 1 जनवरी के लिए सरकारी व निजी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश घोषित कर रखा है। वही सरकारी विद्यालयों में तो इसका पालन हो रहा है लेकिन दूसरी तरफ कुछ निजी स्कूलों में शासन के इस आदेश की जमकर धज्जियां उड़ाई गई है। इतना ही नहीं मंगलवार को नगर के आसपास के क्षेत्र में सरकार के आदेश की अवहेलना करते हुए कुछ निजी स्कूल खुलते हुए नजर आए। जिसमें कई निजी स्कूल के बच्चे स्कूल गए तो कई अन्य विद्यालय में नहीं गए। इसको लेकर अभिभावक भी परेशान दिखाई दिए।
वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारियों से जब इसकी शिकायत की गई तो उन्होंने कहा कि स्कूल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हालांकि बी एस ए ने बताया कि सरकारी आदेश का पालन सरकारी व निजी स्कूलों के लिए बराबर है। काफी जगह से निजी स्कूल खुलने की शिकायत मिली है जिसकी जांच करवाई जा रही है। शीतकालीन अवकाश की अवहेलना करने वाले निजी स्कूल संचालकों के खिलाफ नियम अनुसार कार्यवाही की जाएगी।
-
bjp news3 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years agoकार्य क्षेत्र से घर जाने के दौरान रास्ते से गायब पत्रकार विशाल शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
अपराध3 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
