Connect with us

Bhakti

वैदिक मंत्रों से प्रतिष्ठा के साथ अपने नव निर्मित गर्भ गृह में विराजें श्री चतुर्भुज भगवान

Published

on

मथुरा(राजकुमार गुप्ता) सब का सपना:- छाता नगर के सबसे प्राचीन मंदिरों में से लगभग 500 वर्ष प्राचीन श्री विग्रह चतुर्भुज भगवान जी का मंदिर का नव निर्माण कार्य पिछले 2 वर्षों से चल रहा था जिसके कार्य पूरा होने पर 15 जनवरी को प्रातः काल 9 बजे ठाकुर जी को वैदिक मंत्रों से निज गर्भ गृह में ले जाया गया।

जानकारी देते हुए चतुर्भुज मंदिर सेवायत गौरव अविरल शास्त्री ने बताया ब्राह्मणों के द्वारा वैदिक रीति से हवन व पूजा की जाएगी सेवायतों के द्वारा विशेष जड़ी बूटियों के द्वारा ठाकुर जी का पंचामृत से अभिषेक किया गया उसके बाद भव्य फूलबंगला छप्पन भोग ठाकुर जी को अर्पण किए गए सेवाधिकारी शिवचरण लाल कौशिश ने बताया कि बुधवार की सुबह से मंदिर में ठाकुर जी के दर्शन करने वाले भक्तो की हजारों की संख्या में भीड़ ने भक्त विशेष प्रकार के फूलों के द्वारा सजे फूल बंगले में विराजमान ठाकुर जी के दर्शन व भंडारे प्रसाद का लाभ लिया गोस्वामी जनों में नरेंद्र मास्टर जी विनोद कौशिश योगेश कौशिश टीकाराम शर्मा पुरुषोत्तम व्यास जी सोमद्दत पुजारी जी आदि ठाकुर जी के अभिषेक में मौजूद रहे ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending