Connect with us

filmi samachar

सिंधी फिल्म वरदान थ्री 21 मार्च को हुई रिलीज सिंधी सिनेमा बॉक्स पर दिखा बंपर रिस्पांस

Published

on

मुंबई ( गिरजा शंकर अग्रवाल) – उडानी फिल्म्स एवं संत कंवर राम प्रोडक्शन के बैनर तले फिल्म वरदान 3 इक्कीस मार्च को सिनेमाघर में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म के रिव्यूज बहुत ही पॉजिटिव नजर आ रहे हैं। सिंधी सिनेमा के बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म ने बंपर रिस्पांस दिखाया है। फिल्म अजमेर,अहमदाबाद बड़ौदा, जहां-जहां सिंधी कम्युनिटी है। वहां वहां पर इस फिल्म को रिलीज किया जा रहा है। और फिल्म का बंपर रिस्पांस मिल रहा है । राजस्थान के अजमेर में 7 दिन से सारे शो हाउसफुल जा रहे हैं।

इसके अलावा अहमदाबाद, बडौदा, चितौड़गढ़, सतना , गुड़गांव , मुंबई के उल्हासनगर और भी कई जगह फिल्म को बढ़िया रिस्पॉन्स मिला है। सभी जगह पर यह फिल्म 21 मार्च को रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म की शूटिंग पुष्कर, माउंट आबू ,अजमेर और अहमदाबाद सहित कई शहरों में की गई है। इस फिल्म के डायरेक्टर नरेश उडानी जो कि पहले ही सिंधी सिनेमा में बहुत सारी हिट फिल्में बना चुके हैं। लेखक कुमार घनश्यानी और को प्रोड्यूसर विपिन माखिजा, विजय साहनी , किशोर छाबड़िया है ।

फिल्म में बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र जैकी लधानी और अनीता शिवनानी लीड रोल में नजर आ रहे है । और अपनी दमदार परफॉर्मेंस से सभी दर्शकों को बांधे रखा है। इसके अलावा मुस्कान मूलचंदानी रानी बम , कुमार घनश्यानी और विपिन मखीजा ने भी अपनी दमदार अदाकारी से फिल्म में दर्शकों का मनोरंजन किया है। फिल्म की प्रॉडक्शन टीम ने बताया कि यह एक पारिवारिक फिल्म है । और साथ ही समाज को भी इस फिल्म को देखने के बाद इस फिल्म के माध्यम से नया संदेश भी मिलेगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending