उत्तर प्रदेश
टी एल एम का लाभ छात्र-छात्राओं को कक्षा शिक्षण के माध्यम से मिले:- जिलाधिकारी
अमरोहा (सु.वि.):- आज मण्डल स्तरीय टी०एल०एम० प्रदर्शनी का अयोजन राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज अमरोहा में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी निधि गुप्ता की गरिमा मई उपस्थित में किया गया । टी०एल०एम० प्रदर्शनी में मण्डल के जनपद मुरादाबाद, रामपुर, बिजनौर, सम्भल, अमरोहा से हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र, इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र विषयों के जनपद स्तर से चयनित सर्वश्रेष्ठ टी०एल०एम० बनाने वाले 43 शिक्षकों/ शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया।
मण्डल स्तरीय टी०एल०एम० प्रदर्शनी का विधिवत शुभारम्भ, निधि गुप्ता वत्स जिलाधिकारी अमरोहा, अश्वनी कुमार मिश्र मुख्य विकास अधिकारी अमरोहा, मनोज कुमार द्विवेदी संयुक्त शिक्षा निदेशक द्वादश मण्डल मुरादाबाद, वी०पी० सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक अमरोहा एवं अतिथियों ने फीता काट कर, ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित एवं माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वन्दना और स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमो की मनमोहक प्रस्तुति दी।
जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने टी०एल०एम० प्रदर्शनी में सुसज्जित टी०एल०एम० का बहुत गहनता से अवलोकन कर मार्गदर्शन किया। टी०एल०एम० प्रदर्शनी समारोह को सम्बोधित करते हुऐ जिलाधिकारी महोदय ने कहा की शिक्षक क्षिशिकाओं ने बहुत मेहनत से टी०एल०एम० बनाये हैं। इसका लाभ छात्र-छात्राओं कक्षा शिक्षण के माध्यम से मिलना चाहिए। उनहोने कहा की वर्तमान परिपेक्ष्य के दृष्टिगत कक्षा शिक्षण में भी परिवर्तन आना चाहिए। आज हम ऐ०आई० और गूगल जैसे ऑनलाईन प्लटफार्म की दुनिया में है लेकिन ये सब शिक्षक की भूमिका नहीं ले सकते। अश्वनी कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी ने कहा की इस प्रदर्शनी की टी०एल०एम० का लाभ अन्तिम बच्चे तक मिलना चाहिए।
शिक्षण कौशल के टी०एल०एम० को अपने तक सिमित न रखकर विभिन्न सोशल मिडिया के माध्यम से प्रसारित किया जाये जिससे सभी बच्चे लाभान्वित हो सकें। मनोज कुमार द्विवेदी, संयुक्त शिक्षा निदेशक ने कहा कि आप द्वारा बनाया टी०एल०एम० मण्डल स्तर पर प्रदर्शित हो रहे हैं। प्रदर्शनी जैसे प्लेटफार्म हमें नवाचार सृजनात्मक एवं रचानात्मक कार्य करने को प्रेरित करते हैं। श्री वी०पी० सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक अमरोहा ने अतिथियों एवं शिक्षक / शिक्षिकाओं का आभार व्यक्त करते हुऐ कहा कि जो शिक्षक इस प्रदर्शनी में प्रतिभाग कर रहें हैं वे निश्चित ही अपने विद्यालय में बेहतर करते होंगें। छात्र-छात्राओं को ऑनलाईन प्लेटफार्म यथा दीक्षा ऐप. स्विफ्ट चैट पैप, मॉब आदि पोर्टल का प्रयोग करने के लिये प्रेरित किया जाये।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
