Connect with us

Trending

सुंदर-सुंदर प्रस्तुतियों में लघु नाटिकाओं के द्वारा ग्रामीण परिवेश का प्रस्तुतीकरण किया गया

Published

on

हसनपुर/अमरोहा:_ हसनपुर तहसील के ग्राम सांथलपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ग्राम विकास गतिविधि के अंतर्गत ग्राम गौरव उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया।ग्राम विकास गतिविधि के प्रांत के संयोजक श्रीमान राजकुमार जी के द्वारा ग्राम विकास से संबंधित प्राचीन रीति नीति परंपराओं पर प्रकाश डाला व जैविक खेती व गौवंश के संरक्षण व गौवंश आधारित उत्पादों पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम में भारतवर्ष की प्राचीन ग्रामीण सांस्कृतिक कलाओं का प्रदर्शन किया गया।

रागनी कलाकार दिनेश कुमार राणा निवासी रुखालू व उनकी टीम के द्वारा सुंदर रागनियों के माध्यम से ग्रामीण पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला गया। धरती माता का होता दोहन तथा रासायनिक के माध्यम से जो नुकसान पृथ्वी को हो रहा है। उस पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से प्रस्तुति दी गई। तथा एक अन्य प्रस्तुति में गोवंश द्वारा अपने संरक्षण की मार्मिक अपील की गई ,वह बहुत ही दर्शनीय रहा। अंत में विभाग कारवाह छत्रपाल ने ग्रामीण परंपराओं तथा रीती नीतियों पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम में जिला कारवाह होशियार सिंह, विभाग ग्राम विकास गतिविधि संयोजक ओमप्रकाश, खंड कारवाह रामनिवास सिंह, सह कारवाह पवन अग्रवाल, खंड प्रचार प्रमुख संजय सिंह, खंड गतिविधि ग्राम विकास संयोजक मुकेश आदि ग्रामीण तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।अंत में ग्राम स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्रामीण बुजुर्ग माता बहनों तथा युवाओं को पुरस्कृत किया गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending