Trending
पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन में शुक्रवार की परेड की सलामी ली गई, स्वच्छता संबंधित दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
अमरोहा (सब का सपना):- पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद द्वारा पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाई गयी एवं अन्य दिशा निर्देश भी दिए। पुलिस अधीक्षक द्वारा यूपी 112 पीआरवी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पीआरवी में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट ऐड किट और अन्य उपकरणों की नियमित सफाई और देखरेख के बारे में दिशा-निर्देश दिए।
साथ ही पीआरवी वाहनों पर तैनात पुलिसकर्मियों से उनके उपकरणों और संचालन के बारे में भी पूछताछ की। पुलिसकर्मियों से शस्त्र हैंडलिंग का अभ्यास कराया गया तथा फील्ड यूनिट टीम द्वारा घटनास्थल के निरीक्षण के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।
उसके बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन का भ्रमण कर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं/इकाईयों, एम0टी0 शाखा, शास्त्रागार, क्वार्टर गार्द, भोजनालय, बन्दी वाहन, डॉग स्कवॉड, पीआरवी वाहन आदि का निरीक्षण किया गया। एम0टी0 शाखा के निरीक्षण के दौरान समस्त पुलिस वाहनों के रख-रखाव के विषय में पूछताछ करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये तथा ईंधन व वाहनों से संबंधित लॉग बुक सहित अन्य दस्तावेजों का अवलोकन भी किया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा शास्त्रागार में निरीक्षण के दौरान रखे हुये शस्त्रों की साफ-सफाई आदि निरीक्षण किया गया व उनके संचालन के विषय में जानकारी दी गयी । क्वार्टर गार्ड के निरीक्षण के दौरान सुरक्षा गार्डों की मुस्तैदी का परीक्षण किया गया तथा विषम परिस्थितियों में अपनाये जाने वाले टैक्टिस का अभ्यास भी देखा गया साथ ही प्रतिसार निरीक्षक अमरोहा को सुरक्षा मानकों के दृष्टिगत आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।
पुलिस मेस का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता को चेक किया गया । निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा शाखाओं में नियुक्त समस्त पुलिस कर्मचारियों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी की साथ ही समस्त शाखा प्रभारियों को रिकार्डों का सही ढंग से रख रखाव व साफ-सफाई रखने तथा राजकीय कार्य समय से सम्पादित करने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
