Connect with us

अपराध

Suside news बागड़पुर में छात्रा की मौत के मामले में हुई फांसी लगाने की पुष्टि

Published

on

अमरोहा ( सब का सपना) जनपद के थाना नौगांव सादात क्षेत्र में छात्रा की मौत का मामला सामने आया था। जहां शुक्रवार दोपहर को छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर हत्या करने का आरोप लगाया था।

पुलिस ने छात्रा के पिता की शिकायत पर गांव के ही रहने वाले लक्की ओर शिवम के ख़िलाफ़ ग़ैर इरादतन हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा की मौत का कारण हैंगिंग बताया गया है। पुलिस ने छात्रा के घर से वह दुपट्टा भी बरामद कर लिया है जिससे उसने कथित तौर पर फांसी लगाई थी।प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार छात्रा की मौत दम घुटने से हुई है। गांव में प्रेम प्रसंग की चर्चाओं के बीच पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया था। तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है।

अब पुलिस अभियोजन से राय लेकर मुकदमे को आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में संशोधित करने पर विचार कर रही है। मामले में आगे की कार्यवाही अभियोजन की राय के आधार पर की जाएगी।



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending