उत्तर प्रदेश
शिक्षक एक बेहतर राष्ट्र निर्माता—रामवीर
गंगेश्वरी/अमरोहा:- प्राथमिक विद्यालय गुलामपुर में शिक्षक दिवस के अवसर पर महान शिक्षाविद देश के प्रथम उपराष्ट्रपति और द्वितीय राष्ट्रपति रहे डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन मनाया गया।और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए गये।
इस अवसर पर बोलते हुए प्राथमिक विद्यालय गुलामपुर के प्रधानाध्यापक और प्राथमिक शिक्षक संघ गंगेश्वरी के ब्लॉक अध्यक्ष रामवीर सिंह ने कहा कि शिक्षक एक बेहतर समाज और राष्ट्र का निर्माता होता है।वह ज्ञान के साथ-साथ अनुशासन का पाठ भी पढ़ाता है। शिक्षक सदैव राष्ट्र की एकता और मजबूती के लिए छात्र छात्राओं में नवीन ऊर्जा का संचार करता है।एक शिष्य के रूप में हमें शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए।शिक्षक हमेशा अंधकार से उजाले की तरफ ले जाने वाला होता है। माता-पिता के बाद यदि इस संसार में कोई पूजनीय है तो वह शिक्षक ही हैं।हम सभी के जीवन में सफलता के पीछे एक शिक्षक का हाथ होता है, जो हमें सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। शिक्षक उस मोमबत्ती की तरह होते हैं,जो खुद को जलाकर अपने शिष्यों की जिंदगी रोशन कर देते हैं।
इस अवसर पर संकुल शिक्षक करनपाल, संजय सिंह,मदनपाल, अजय सागर, मनीष कुमार, रेनू कंसल,विलेश चौहान, राजकुमार, इन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
-
bjp news3 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years agoकार्य क्षेत्र से घर जाने के दौरान रास्ते से गायब पत्रकार विशाल शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
अपराध3 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
