Connect with us

Trending

सम्पूर्ण समाधान दिवस में आए हुए प्रकरणों का तत्काल कराया जाए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कोई भी शिकायत न रहे लंबित – जिलाधिकारी

Published

on

अमरोहा/यूपी:- जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी की अध्यक्षता में तहसील धनौरा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने तहसील में आने वाली शिकायतों को गंभीरता से सुना और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए । जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण के लिए राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम बनाई जाय है जोकि अधिकारी मौके पर जाकर समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें और रिपोर्ट प्रस्तुत करें। कहा की आज जो शिकायतें आई हैं और पूर्व में भी जो शिकायतें लंबित हैं उनका समय बद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर पर कोई भी शिकायत लम्बित नही रहनी चाहिए, उसका तत्काल निस्तारण किया जाये सभी अधिकारी आई0जी0आर0एस0 पोर्टल को प्रति दिन अवश्य चेक करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों का शीघ्रता से समाधान गुणवत्ता पूर्ण वास्तविकता से करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि शिकायत के निस्तारण में गुणवत्ता की कमी पाई जाती है तो सम्बंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।

      जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश देकर कहा कि जो शिकायतें सम्पूर्ण समाधान दिवस में आई हैं उन शिकायतों की जांच की जाये और आने वाली शिकायतों का निस्तारण शीघ्र अतिशीघ्र किया जाये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों सहित कुल 21 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमे से 05 शिकायत का निस्तारण मौके पर हुआ है शेष  शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारित कराने के निर्देश जिलाधिकारी ने सम्बन्धित को  दिये।
     उन्होने कहा कि शिकायत कर्ता को पूर्ण रूप से संतुष्टी मिलनी चाहिए, यदि शिकायत कर्ता निस्तारण से संतुष्ट नही है तो वह निस्तारण निष्क्रिय माना जाता है। 
      सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह,उपजिलाधिकारी धनौरा तहसीलदार धनौरा जिला समाज कल्याण अधिकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी  सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending