Connect with us

उत्तर प्रदेश

बूथ कमेटियों को सक्रिय करने के साथ संकल्प से सिद्धि नीति के अनुसार कार्य कर रही केंद्र सरकार

Published

on

11 साल की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता= कृष्ण कुमार शर्मा

हसनपुर/अमरोहा (सब का सपना:- विकसित भारत का अमृत काल सेवा सुशासन गरीब कल्याण के 11 वर्ष अभियान के तहत ब्रह्माबाद शक्ति केंद्र के ग्राम बेगपुर मुंडा चौराहे पर आयोजित चौपाल कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने सड़क, सुरक्षा, शिक्षा, चिकित्सा, सिंचाई से लेकर बिजली, शौचालय निर्माण, प्रधान मंत्री आवास योजना आदि अनेकों योजनाओं पर कार्य करते हुए सबका साथ सबका विकास , सबका विश्वास और सबका प्रयास की नीति के साथ आर्थिक, सामाजिक और वैश्विक स्तर पर प्रगति की है।

साथ ही गांव, गरीब और किसान के कल्याण के लिए कार्य किया गया है। इस अवसर पर उपस्थित क्षेत्र वासियों ने मध्य गंगा नहर में अति शीघ्र पानी छोड़े जाने की मांग रखी। कृष्ण कुमार शर्मा ने उचित अवसर पर उचित स्थान पर मांग पहुंचाने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर शक्ति केंद्र संयोजक मुनिदेव सैनी, कार्यक्रम संयोजक धर्मवीर सिंह, आशाराम पाल , मुकेश त्यागी, वीर पाल सिंह, शिवनरेश, अजीत सैनी, लोकेंद्र सैनी, मनोज चौधरी, भूरे सिंह, ब्रज पाल सिंह मनीष कुमार जगराम सिंह कुंवर पाल, धर्म सिंह आदि मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending